फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   20 new corona positive got in basti

बस्ती में कोरोना के 20 नए मिले कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव मरीज 366

Sat, 17 Oct 2020 05:35 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Sat, 17 Oct 2020 05:35 PM IST
विज्ञापन
20 new corona positive got in basti
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला।

बस्ती जिले में बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर से आई जांच रिपोर्ट में 20 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 4293 पहुंच गई है। जबकि 30 मरीजों की तीसरी जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अब तक 3760 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव केस 366 है। कोरोना से मरने वालों की संख्या है 77 है। यह पुष्टि डीएम आशुतोष निरंजन ने की है।

विज्ञापन


डीएम ने बताया कि जिले से 150030 लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे गए थे। इनमें 148614 लोगों की रिपोर्ट मिल चुकी है। 144411 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 1416 लोगों की रिपोर्ट का प्रशासन इंतजार कर रहा है। कोरोना के मामले मिलने के बाद जिले में 183 स्थान को कंटेंमेंट जोन घोषित किया गया है।
विज्ञापन


सदर तहसील में 98, हर्रैया में 63, भानपुर में नौ व रुधौली में 13 कंटेंमेंट जोन बनाए गए हैं। डीएम ने बताया कि कंटेंमेंट जोन में सामान्य रूप से जनजीवन प्रतिबंधित है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण का प्रभाव धीरे-धीरे कम हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दो दिनों में मात्र 40 लोग संक्रमित हुए हैं। पहले यह संख्या अधिक थी। डीएम के अनुसार जिले में अधिक से अधिक जांच कराई जा रही है। संक्रमितों के लिए होम आइसोलेशन के अलावा ओपेक चिकित्सालय कैली, लेवल वन के अस्पताल मुंडेरवा, परशुरामपुर व दो निजी अस्पतालों में मरीजों को भर्ती कराकर उनका इलाज कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed