{"_id":"604d9e548ebc3e59166352d1","slug":"20-ictc-centers-to-be-opened-in-gorakhpur-and-basti-divisions","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: गोरखपुर और बस्ती मंडल में खोले जाएंगे 20 आईसीटीसी सेंटर, होगी एड्स की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर: गोरखपुर और बस्ती मंडल में खोले जाएंगे 20 आईसीटीसी सेंटर, होगी एड्स की जांच
Sun, 14 Mar 2021 10:59 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 14 Mar 2021 10:59 AM IST
सार
- एम्स में भी खुलेगा सेंटर, होगी एड्स की जांच
- बीआरडी मेडिकल कॉलेज करेगा इन सेंटरों की मॉनिटरिंग
विज्ञापन
HIV, Aids
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एचआईवी मरीजों की जांच के लिए गोरखपुर और बस्ती मंडल में 20 इंटीग्रेटेड काउंसिल एंड टेस्टिंग सेंटर(आईसीटीसी) खोले जाएंगे। इनमें गोरखपुर में पांच, एम्स में एक, कुशीनगर में पांच, बस्ती में चार और सिद्धार्थनगर में पांच सेंटर शामिल किए गए हैं। इन सेंटरों पर जांच के साथ-साथ मरीजों को निशुल्क दवाएं भी दी जाएंगी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक पूर्वांचल में एड्स रोगियों की बढ़ती संख्या स्वास्थ्य विभाग के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहीं हैं। जागरूकता के बाद भी मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं। यही वजह है कि अब आईसीटीसी सेंटर की संख्या बढ़ाने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. अमरेश सिंह ने बताया कि गोरखपुर और बस्ती मंडल में 20 आईसीटीसी सेंटर खुल जाने के बाद जांच के लिए मरीजों को परेशान नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन
इन सेंटरों पर जांच के साथ-साथ मरीजों को निशुल्क दवाएं दी जाएंगी। साथ ही मरीजों का पूरा ब्योरा भी रखा जाएगा। इन सेंटरों की मॉनिटरिंग बीआरडी मेडिकल कॉलेज करेगा।
एम्स में भी होगी जांच
डॉ. अमरेश सिंह ने बताया कि आईसीटीसी सेंटर एम्स में भी खुलेगा। इसके बाद एम्स में भी एचआईवी मरीजों की जांच हो सकेगी। इसके लिए अभी एम्स में एक सेंटर खोला जाएगा। बताया कि बीआरडी मेडिकल कॉलेज में पहले से ही आईसीटीसी चल रहे हैं। यहां पर मरीजों की भी जांच हो रही है।