फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   2 people died, 11 were injured, lightning struck when they transplanting crops in AIIMS PS area of Gorakhpur

Gorakhpur News: गए थे खेत में रोपाई करने, खेत में गिर गई बिजली- दो की मौत; 11 झुलसे

Sun, 30 Jun 2024 06:35 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Sun, 30 Jun 2024 06:35 PM IST
सार

गुलरिहा और एम्स क्षेत्र में रविवार को खेत में रोपाई करते समय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। इसमें 11 लोग झुलस गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुलरिहा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के खुटहन खास टोला सोनबरसा निवासी मुस्तरीम अली (45) अपनी पत्नी हफिजुन के साथ रविवार को दोपहर के समय खेत में धान की रोपाई करवा रहे थे।

विज्ञापन
2 people died, 11 were injured, lightning struck when they transplanting crops in AIIMS PS area of Gorakhpur
आकाशीय बिजली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुलरिहा और एम्स क्षेत्र में रविवार को खेत में रोपाई करते समय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। इसमें 11 लोग झुलस गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुलरिहा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के खुटहन खास टोला सोनबरसा निवासी मुस्तरीम अली (45) अपनी पत्नी हफिजुन के साथ रविवार को दोपहर के समय खेत में धान की रोपाई करवा रहे थे।

विज्ञापन


उनके साथ गांव की मीना, दुर्गावती, नेहा व तीन बहनें नीलम, विंदू व रेनू खेत में मजदूरी कर रही थीं। दोपहर बाद अचानक तेज बारिश में बिजली गिरने से अधेड़ पति-पत्नी समेत छह महिलाएं झुलस गई। उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने मुस्तरीम को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


जगदीशपुर प्रतिनिधि के अनुसार एम्स थाना क्षेत्र के सिसवा उर्फ चनकापुर के सिवान में रविवार को इसी गांव के सुरेश सिंह के खेत में गांव की लड़कियां रोपाई कर रही थीं। दोपहर करीब एक बजे अचानक तेज बारिश शुरू हुई और इसी दौरान बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आकर चार लड़कियां सबिदा खातून (20), नेहा (18), स्नेहा (16) और अनामिका (14) झुलस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने सबिदा खातून को मृत घोषित कर दिया।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed