फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   1901 applications came for 240 seats for admission in B Tech

शिक्षा: पहली बार गोरखपुर विश्वविद्यालय में चार ब्रांच में होगी पढ़ाई, बीटेक में दाखिले के लिए 240 सीटों पर आए 1901 आवेदन

Mon, 12 Jul 2021 06:38 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 12 Jul 2021 06:38 PM IST
सार

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में पहली बार शुरू हो रहे बीटेक पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए इसबार कड़ी प्रतिस्पर्धा होगी। चार ब्रांच में कुल 240 सीटों के लिए 22 जुलाई तक आवेदन विद्यार्थी कर सकते हैं।

विज्ञापन
1901 applications came for 240 seats for admission in B Tech
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीटेक में 240 सीटों पर दाखिले के लिए 1901 अभ्यर्थियों ने अबतक आवेदन किए हैं। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में पहली बार शुरू हो रहे बीटेक पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए इसबार कड़ी प्रतिस्पर्धा होगी। चार ब्रांच में कुल 240 सीटों के लिए 22 जुलाई तक आवेदन विद्यार्थी कर सकते हैं।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय के इतिहास में पहली बार संचालित होने जा रहे इंजीनियरिंग संकाय के समस्त पाठ्यक्रम को अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) के मानकों के अनुरूप तैयार किया गया है। स्ववित्तपोषित योजना के अंतर्गत इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी विभाग की स्थापना की गई है।
विज्ञापन


सत्र 2021-22 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुका हैं। चार वर्षीय बीटेक पाठ्यक्रम में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन, इंफार्मेशन टेक्नोलॉजी, मैकेनिकल इंजीनियरिंग ब्रांच में 60-60 यानी कुल 240 सीटें निर्धारित हैं। जिसमें 120 सीटों पर दाखिला जेईई-2021 और यूपीसीईटी-2021 प्रवेश परीक्षा के जरिये होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शेष 50 फीसदी यानी 120 सीटों में विश्वविद्यालय 24 सीटों पर बीएससी मैथ के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को मौका देगा जबकि 96 सीटों पर विवि प्रवेश परीक्षा कराएगा। बीएससी मैथ की 300 सीटों के लिए अब तक 3500 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। यानी एक सीट पर प्रवेश के लिए 19 लोगों में कड़ी प्रतिस्पर्धा होगी।

मूल्यांकन भवन में स्थापित किया गया विभाग

फैकल्टी की नियुक्ति के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विज्ञापन जारी किया गया है। इंजीनियरिंग संकाय की स्थापना मूल्यांकन भवन में की गई है। संकाय के संचालन के लिए अधिष्ठाता विज्ञान संकाय प्रो. शांतनु रस्तोगी को कोआर्डिनेटर बनाया गया है। सहयोग के लिए सह समन्वयक और कंसल्टेंट के रूप में चीफ इंजीनियर पद से सेवानिवृत्त और शिक्षाविद इं. एपी सिंह को विश्वविद्यालय की ओर से नियुक्त किया गया है।

विवि की वेबसाइट पर करें आवेदन
इंजीनियरिंग की पढ़ाई के इच्छुक अभ्यर्थी प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ddugu.ac.in पर 22 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed