{"_id":"67835478e969e5e035087ef0","slug":"19-special-trains-will-be-run-from-gorakhpur-to-mahakumbh-first-train-will-run-on-sunday-2025-01-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महाकुंभ 2025: गोरखपुर से आज 3 बजे चलेगी पहली मेला विशेष गाड़ी- कुल 19 स्पेशलें ट्रेने चलेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाकुंभ 2025: गोरखपुर से आज 3 बजे चलेगी पहली मेला विशेष गाड़ी- कुल 19 स्पेशलें ट्रेने चलेंगी
Sun, 12 Jan 2025 11:04 AM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: रोहित सिंह
Updated Sun, 12 Jan 2025 11:04 AM IST
सार
सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर-झूसी-गोरखपुर के मध्य मेला विशेष गाड़ी चलेगी जो गोरखपुर-झूसी मेला विशेष गाड़ी, गोरखपुर से दोपहर तीन बजे चलाई जायेगी। गोरखपुर-झूसी मेला विशेष गाड़ी, गोरखपुर से 10.30 बजे चलाई जायेगी।
विज्ञापन
महाकुंभ स्पेशल ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाकुंभ को लेकर रेलवे प्रशासन ने भी यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष गाड़ी चला रही है। रविवार से 19 महाकुंभ मेला विशेष गाड़ियां चलाई जाएंगी। पुर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर-झूसी-गोरखपुर के मध्य मेला विशेष गाड़ी चलेगी जो गोरखपुर-झूसी मेला विशेष गाड़ी, गोरखपुर से दोपहर तीन बजे चलाई जायेगी। गोरखपुर-झूसी मेला विशेष गाड़ी, गोरखपुर से 10.30 बजे चलाई जायेगी।
विज्ञापन
इसी के साथ झूसी-गोरखपुर मेला विशेष गाड़ी, झूसी से रात 11 बजे से चलाई जायेगी। वहीं गोरखपुर-प्रयागराज रामबाग मेला विशेष गाड़ी, गोरखपुर से रात 8.30 बजे से चलाई जायेगी। भटनी-झूसी मेला विशेष गाड़ी, भटनी से शाम सात बजे से चलाई जायेगी।
विज्ञापन