फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   19 new Corona Positive got in basti

बस्ती में कोरोना के मिले 19 नए मरीज, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 111

Sun, 29 Nov 2020 06:10 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Sun, 29 Nov 2020 06:10 PM IST
विज्ञापन
19 new Corona Positive got in basti
covid 19 test - फोटो : iStock
बस्ती जिले में कोरोना का प्रभाव अब भी बरकरार है। रविवार को महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में 19 नए पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। इस प्रकार जिले में मरीजों की संख्या 4851 हो गई है।
विज्ञापन


इनमें से अब तक 95 लोग काल के गाल में समां चुके हैं। दस मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में अब तक कुल 4646 डिस्चार्ज हो चुके हैं। अब जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 111 हो गई है। 1012 लोगों की जांच रिपोर्ट अब तक लंबित है। इसकी पुष्टि डीएम आशुतोष निरंजन ने की है।
विज्ञापन


डीएम के अनुसार 216688 सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। जिसमें 215676 की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इसमें 210825 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। कोरोना के मामले मिलने के बाद जिले में 64 कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें सदर तहसील में 39, हर्रैया में 20, भानुपर में दो व रुधौली में तीन जोन शामिल हैं। डीएम के अनुसार जिले में लेबल वन के मरीजों के लिए अस्पताल बनाए गए हैं। इसके अलावा ओपेक चिकित्सालय कैली में लेबल-2 व थ्री के मरीज भर्ती किए जा रहे हैं।

डीएम आशुतोष निरंजन के अनुसार कोरोना संक्रमितों का इलाज जवाहर लाल नेहरु नवोदय विद्यालय रुधौली, मुंडेरवा सीएचसी, महर्षि मेडिकल कॉलेज, ओपेक चिकित्सालय कैली, जिला जेल, कृष्णा मिशन अस्पताल व होम आइसोलेशन में किया जा रहा है।


डीएम ने कहा कि होम आइसोलेशन में मरीजों की देखभाल के लिए शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सकों की टीम लगाई गई जो समय-समय पर मरीजों की जांच आदि करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed