फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   19 Lekhpals promoted to Revenue Inspectors; association alleges errors.

Gorakhpur News: 19 लेखपाल बनें राजस्व निरीक्षक, संघ ने लगाया त्रुटि का आरोप

Sat, 10 Oct 2026 03:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 10 Oct 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
19 Lekhpals promoted to Revenue Inspectors; association alleges errors.
गोरखपुर। राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश की ओर से प्रदेश के 455 लेखपालों को पदोन्नत देकर राजस्व निरीक्षक बनाया गया है। इनमें गोरखपुर के 19 लेखपाल भी शामिल हैं। हालांकि, पदोन्नति सूची जारी होने के बाद जिले में विवाद खड़ा हो गया है। लेखपाल संघ ने सूची को त्रुटिपूर्ण बताते हुए आठ वरिष्ठ लेखपालों के नाम छूटने का आरोप लगाया है। संघ ने मामले में जिम्मेदारी तय करने और छूटे हुए नामों पर विचार करने की मांग की है।
विज्ञापन

पदोन्नति पाने वाले लेखपालों में छोटे लाल, विजय यादव, नरेंद्र कुमार तिवारी, योगेंद्रनाथ यादव, ताराचंद्र यादव, नंदलाल, अशोक कुमार, अशोक कुमार सिंह, आफताब अहमद, उमेश कुमार, दिनेश कुमार, ईश्वरचंद्र यादव, पवन कुमार, राम आशीष, विजय कुमार, अभिषेक कुमार, फूलचंद्र, जयदेव सिंह और धनंजय कुमार शामिल हैं। वहीं लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष जगदीश प्रसाद का कहना है कि जिले से 27 लेखपालों की पदोन्नति का प्रस्ताव जाना चाहिए था लेकिन सूची में केवल 19 लेखपालों को ही पदोन्नति मिली। आरोप है कि पटल प्रभारियों की ओर से सूची भेजने में हुई त्रुटि के कारण सदर तहसील के पांच और बांसगांव तहसील के तीन वरिष्ठ लेखपाल पदोन्नति से वंचित रह गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed