{"_id":"69f51a2327d353e6dc0be73e","slug":"18-sheep-died-and-many-were-scorched-in-a-fire-caused-by-a-storm-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1307709-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: आंधी के दौरान लगी आग से 18 भेड़ों की मौत, कई झुलसीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: आंधी के दौरान लगी आग से 18 भेड़ों की मौत, कई झुलसीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- प्रशासनिक अधिकारियों ने निरीक्षण कर सरकारी सहायता का दिया आश्वासन
- उरुवा इलाके के मुरारपुर गांव में लगी आग से पशुपालक को भारी नुकसान
उरुवा बाजार। उरुवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रहदौली के टोला मुरारपुर में बुधवार को आई आंधी के दौरान लगी आग ने बड़ा हादसा कर दिया। घटना में पशुपालक अंगद पाल की 16 भेड़ों की जलकर मौत हो गई जबकि करीब 12 भेड़ें गंभीर रूप से झुलस गईं। झुलसी दो भेड़ों ने शुक्रवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार, अंगद पाल अपनी भेड़ों को चोरण ताल के पास चरा रहे थे। इसी दौरान शाम साढ़े चार बजे तेज आंधी आ गई। इसी दौरान ताल क्षेत्र में अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई। तेज हवा के कारण आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे इलाके में जद में ले लिया। आग से 16 भेड़ों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से झुलस गईं। हादसे के दौरान अंगद पाल किसी तरह अपनी जान बचाकर सुरक्षित स्थान पर भागे। शुक्रवार को इलाज के दौरान दो और भेड़ों की मौत हो गई।
विज्ञापन
आंधी के बाद हुई बारिश होने पर आग काबू हुई। घटना की सूचना पर पशु चिकित्सा अधिकारी बेलघाट ने मृत भेड़ों का पोस्टमार्टम कराने के बाद उनका अंतिम संस्कार कराया। वहीं उपजिलाधिकारी गोला अमित कुमार जायसवाल और तहसीलदार गोला सत्येंद्र कुमार मौर्य ने मौके का निरीक्षण किया और पीड़ित पशुपालक को नियमानुसार सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान हलका लेखपाल रवि प्रताप सिंह भी मौके पर मौजूद रहे। हादसे से क्षेत्र में पशुपालक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
विज्ञापन