{"_id":"66072471fcad4bf3f705cb4c","slug":"17-new-schools-of-the-district-will-be-connected-to-pmshri-scheme-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-510943-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पीएमश्री योजना से जुड़ेंगे जिले के 17 नए विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पीएमश्री योजना से जुड़ेंगे जिले के 17 नए विद्यालय
Sat, 30 Mar 2024 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 30 Mar 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। पीएमश्री योजना के द्वितीय चरण में जिले के 17 विद्यालय चयनित हुए हैं। इनमें से दो माध्यमिक और 15 परिषदीय विद्यालय हैं। इस योजना के प्रथम चरण में 24 परिषदीय व एक माध्यमिक विद्यालय चयनित हो चुके हैं। प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (पीएमश्री योजना) की शुरुआत पिछले साल हुई थी। इसके अंतर्गत पूरे देश में 14,500 स्कूलों को उच्चीकृत कर मॉडल बनाकर वहां के विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा प्रणाली से जोड़ा जाएगा। चयनित विद्यालयों में स्मार्ट कक्षा, खेल सुविधाएं और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
पीएमश्री योजना के द्वितीय चरण में चयनित होने वाले विद्यालय-
राजकीय जुबिली इंटर कालेज, चम्पा देवी राजकीय इंटर काॅलेज हरनही के अलावा बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित बांसगांव ब्लॉक में कम्पोजिट विद्यालय सिंहा, पिपराइच ब्लॉक में कम्पोजिट विद्यालय गौरा, सरदारनगर ब्लॉक में कम्पोजिट विद्यालय जोधपुर, भटहट ब्लॉक में कम्पोजिट विद्यालय गुलरिहा प्रथम, उरुवा ब्लॉक में कम्पोजिट विद्यालय टिकरी बुजुर्ग, चरगावां ब्लॉक में कम्पोजिट विद्यालय विशुनपुर, पिपरौली ब्लॉक में प्राथमिक स्कूल श्रीपुरा, सहजनवां ब्लॉक में कम्पोजिट विद्यालय महठिया, पाली ब्लॉक में कम्पोजिट विद्यालय मिनावनी प्रथम, बासगांव नगर पंचायत में कम्पोजिट विद्यालय बांसगांव,कैम्पियरगंज ब्लॉक में प्राथमिक स्कूल लक्ष्मीपुर प्रथम, बड़हलगंज ब्लॉक में कम्पोजिट विद्यालय पटना , पिपराइच ब्लॉक में कम्पोजिट विद्यालय उस्का, ब्राह्मपुर ब्लॉक में कम्पोजिट विद्यालय राजी जगदीशपुर, कौड़ीराम ब्लॉक में कम्पोजिट विद्यालय कौड़ीराम शामिल हैं।