फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   GDA earned 55.92 lakhs after passing 17 maps in special camp in Gorakhpur

गोरखपुर: विशेष शिविर में 17 मानचित्र पास, जीडीए को 55.92 लाख की हुई आय

Thu, 07 Oct 2021 03:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 07 Oct 2021 03:20 PM IST
सार

जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह का कहना है कि इसके बाद भी मानचित्र से जुड़ी किसी भी समस्या के संबंध में आवेदक उनसे सीधे मुलाकात कर सकते हैं। तत्काल मामले का निस्तारण कराकर संबंधित के मानचित्र स्वीकृत कराए जाएंगे।

विज्ञापन
GDA earned 55.92 lakhs after passing 17 maps in special camp in Gorakhpur
गोरखपुर विकास प्राधिकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर में ऑनलाइन बिल्डिंग प्लान अप्रूवल सिस्टम (ओबीपीएएस) के तहत लंबित मानचित्र मामलों के निस्तारण के लिए गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) में बुधवार से शुरू हुए विशेष शिविर में 17 मानचित्र स्वीकृत किए गए। इससे जीडीए को 55.92 लाख रुपये की आय हुई। शिविर अभी दो दिन और चलेगा। जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह का कहना है कि इसके बाद भी मानचित्र से जुड़ी किसी भी समस्या के संबंध में आवेदक उनसे सीधे मुलाकात कर सकते हैं। तत्काल मामले का निस्तारण कराकर संबंधित के मानचित्र स्वीकृत कराए जाएंगे।
विज्ञापन


जीडीए कार्यालय के भूतल पर तीन दिवसीय मानचित्र समाधान विशेष शिविर का बुधवार को शुभारंभ हुआ। पहले दिन 80 लोग शिविर में आए, इनमें से 18 ने मानचित्र से जुड़ी समस्या अधिकारियों के सामने रखी। कमियों को दूर कराकर मौके पर ही इनमें से 17 मामलों का निस्तारण कर दिया गया। सुबह 10 बजे से ही लोग शिविर में पहुंचने लगे थे। कई लोगों ने शिविर में पहुंचकर जरूरी जानकारियां लीं और अगले दिन आने को कहा। 18 लोग प्रपत्रों के साथ आए थे। इनमें से एक का लो रिस्क (ले आउट अनुमोदित कालोनी के मानचित्र) एवं 17 का हाई रिस्क (अनियोजित कालोनी से जुड़े या व्यावसायिक मानचित्र) में मानचित्र का आनलाइन आवेदन लंबित था। शिविर में एक लो रिस्क के साथ ही हाई रिस्क वाले 16 आवेदनों का निस्तारण कर दिया गया। हाई रिस्क का एक मानचित्र लंबित है। उपाध्यक्ष ने उसे भी अगले एक सप्ताह में निस्तारित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


खुद जीडीए उपाध्यक्ष और सचिव रहे मौजूद
विशेष मानचित्र शिविर में दो घंटे से अधिक समय तक खुद जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह, सचिव उदय प्रताप सिंह, मुख्य अभियंता पीपी सिंह मौजूद रहे। शिविर के दौरान मानचित्र विभाग से जुड़े सभी अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता एवं अवर अभियंता मौजूद रहे। आवेदकों की समस्याएं सुनीं गईं। उन्हें आवेदन लंबित होने का कारण बताया गया और उसे दूर करने का भी तरीका बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


160 मामले एक महीने से अधिक समय से लंबित
अब भी ओबीपीएएस पोर्टल पर एक महीने से कम समय से 29 जबकि एक महीने से अधिक समय से 160 मामले लंबित हैं। शिविर में आए लोगों को ओबीपीएएस पोर्टल के प्रयोग के बारे में भी जानकारी दी गई।


जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने बताया कि ओबीपीएएस पोर्टल पर लंबे समय से लंबित मानचित्रों के निस्तारण के लिए बुधवार से विशेष शिविर की शुरूआत की गई है। छह और सात अक्तूबर को भी शिविर लगेगा। पहले दिन 80 लोग आए, जिनमें से 18 ने मानचित्र से जुड़ी समस्या बताई। 17 लोगों के मामले निस्तारित कर दिए गए हैं। इससे प्राधिकरण को करीब 56 लाख रुपये की आय हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed