{"_id":"5fb7bd698ebc3e9bfd3f8fbd","slug":"17-dentists-found-in-gorakhpur-district-after-20-years","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: गोरखपुर जिले में 20 साल बाद मिले 17 दंत चिकित्सक, मरीजों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर: गोरखपुर जिले में 20 साल बाद मिले 17 दंत चिकित्सक, मरीजों को मिलेगी राहत
Fri, 20 Nov 2020 06:28 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 20 Nov 2020 06:28 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : पेक्सेल्स
डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे गोरखपुर जिले को बड़ी राहत मिली है। प्रदेश सरकार ने जिले में 17 दंत शल्य चिकित्सक दिए हैं। इसमें से 14 डॉक्टरों ने ज्वाइन भी कर लिया है। इसके बाद से दंत चिकित्सकों की संख्या 18 हो गई है। क्योंकि पहले ही चॉर डाक्टर थे। इसके बाद से शल्य चिकित्सकों की कमी दूर हो गई है। अब ग्रामीण मरीजों को इलाज के लिए शहर भी नहीं आना पड़ेगा।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक जिले में कुल 21 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हैं। इनमें केवल चार सीएचसी पर दंत रोग विशेषज्ञों की तैनाती है। शेष पर पदों का सृजन नहीं हुआ था। सरकार ने सभी सीएचसी पर दंत शल्य चिकित्सकों के पदों के सृजन की प्रक्रिया शुरू की।
विज्ञापन
इसके बाद वेतन आहरित करने का आदेश जारी कर दिया है। लगभग 20 साल बाद इन चिकित्सकों की तैनाती की गई है। तीन चिकित्सकों ने अभी ज्वाइन नहीं किया है। उम्मीद है कि शीघ्र ही वह भी ज्वाइन कर लेंगे। इतना ही नहीं जिन चिकित्सकों ने ज्वाइन किया है।
विज्ञापन
वहां दंत रोग से संबंधित सामानों की खरीद प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने इसे लेकर आदेश जारी किया है। प्रथम चरण में कुर्सी-मेज, दवाएं खरीदे जाएंगे। इसके बाद मशीन की खरीद की प्रक्रिया शुरू होगी।
सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने कहा कि दंत चिकित्सकों के मिल जाने से मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। केवल चार सीएचसी पर ही दांत रोग विशेषज्ञ थे। अन्य क्षेत्रों के मरीजों को दूर-दूर से जिला अस्पताल आना पड़ता था। अब उन्हें इसके लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।
Trending Videos
इन स्वास्थ्य केंद्रों पर डाक्टरों ने किया ज्वाइन
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलघाट
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भटहट
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहजनवां
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उसवा बाबू
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसगांव
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बासूडीहा
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैंपियरगंज
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरनहीं
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंहोरिया
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौरीचौरा
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जंगल कौड़िया।