फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   161 year old Ramlila of Birdghat will start from today in Gorakhpur

Gorakhpur News: गोरखपुर में आज से शुरू होगी 161 साल पुरानी बर्डघाट की रामलीला, जानिए पूरा शेड्यूल

Wed, 11 Oct 2023 11:54 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 11 Oct 2023 11:54 AM IST
सार

कमेटी के महामंत्री हरिद्वार वर्मा ने बताया कि आय-व्यय का ब्योरा व रामलीला को और भी बड़े स्तर पर पहुंचाने के लिए वर्ष 1980 में रामलीला कमेटी का गठन किया गया। इसके बाद मंचन कमेटी के बैनर तले आयोजित होने लगा। हर वर्ष देश के विभिन्न कोने से कलाकार रामलीला के मंचन के लिए आते हैं।

विज्ञापन
161 year old Ramlila of Birdghat will start from today in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले में बर्डघाट की रामलीला 11 अक्तूबर से राम जन्म के मंचन के साथ शुरू हो रही है। वहीं इसका समपान 29 अक्तूबर को श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ होगा। रामलीला का मंचन इस बार मुरादाबाद की कार्तिकेय संस्था करेगी।

विज्ञापन


बर्डघाट की रामलीला पूर्वांचल की सबसे प्राचीनतम रामलीला में से एक है। इसके 161 वर्षों के आयोजन का रिकॉर्ड समिति के पास है। हालांकि लोगों का मानना है कि वहां उसके बहुत पहले से ही रामलीला का आयोजन होता रहा है। 161वें वर्ष को भव्य ढंग से मनाने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन


श्री रामलीला समिति, बर्डघाट के अध्यक्ष गणेश वर्मा ने बताया कि पहली बार इस रामलीला का आयोजन वर्ष 1862 में स्व. राय कृष्ण किशोर प्रसाद (राय साहब सरहरी) द्वारा किया गया। इसके बाद से लगातार हर वर्ष यहां रामलीला आयोजित की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: नवरात्र में मिलेगा फूड पार्क का तोहफा...सीएम योगी से उद्घाटन की तैयारी

कमेटी के महामंत्री हरिद्वार वर्मा ने बताया कि आय-व्यय का ब्योरा व रामलीला को और भी बड़े स्तर पर पहुंचाने के लिए वर्ष 1980 में रामलीला कमेटी का गठन किया गया। इसके बाद मंचन कमेटी के बैनर तले आयोजित होने लगा। हर वर्ष देश के विभिन्न कोने से कलाकार रामलीला के मंचन के लिए आते हैं।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में डेंगू के 10 संक्रमित मिले, आठ जिला अस्पताल में भर्ती

रामलीला मंचन का विवरण
  • 11 अक्तूबर : रामजन्म, मुनि आगमन, ताड़का वध।
  • 12 अक्तूबर : अहिल्या उद्धार, नगर दर्शन, सीताजन्म, गौरी पूजन
  • 13 अक्तूबर : धनुष यज्ञ, परशुराम-लक्ष्मण संवाद।
  • 14 अक्तूबर: श्रीराम बरात
  • 15 अक्तूबर : श्री राम वन यात्रा।
  • 16 अक्तूबर : श्रीराम राज्याभिषेक की घोषणा, मंथरा कैकई संवाद, दशरथ कैकई संवाद, श्रीराम वनगमन यात्रा।
  • 17 अक्तूबर : श्री रामकेवट संवाद, दशरथ मरण, भरत कैकई संवाद, श्रीराम-भरत संवाद, चरण पादुका लेकर अयोध्या वापसी।
  • 18 अक्तूबर : शूपर्णखा नासिका भेदन, खर दूषण वध, सीता हरण।
  • 19 अक्तूबर : श्रीराम का सबरी आश्रम में प्रवेश व संवाद व नारद मोह लीला।
  • 20 अक्तूबर : श्रीराम हनुमान मिलन, सुग्रीव मिलन, बालि वध, सुग्रीव का राज्याभिषेक।
  • 21 अक्तूबर : हनुमान-जामवंत संवाद, लंका में प्रवेश, सीता-हनुमान संवाद, लंका दहन।
  • 22 अक्तूबर : विभिषण शरणागत, रामेश्वर स्थापना, अंगद-रावण संवाद, मेघनाथ लक्ष्मण युद्ध।
  • 23 अक्तूबर : लक्ष्मण मूर्छा, लक्ष्मण वियोग, संजीवनी बूटी लेने, जाना, कुंभकरण व मेघनाथ वध।
  • 24 अक्तूबर : अहिरावण वध, राम-रावण युद्ध एवं रावण वध, राजनैतिक उपदेश।
  • 28 अक्तूबर : भरत मिलाप।
  • 29 अक्तूबर : श्रीराम का राज्याभिषेक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed