फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   152 samples found missing in BRD

बीआरडी में गायब हुए 152 नमूने मिले 

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
152 samples found missing in BRD
   बीआरडी में गायब हुए 152 नमूने मिले  कमिश्नर ने की सख्ती, तो कॉलेज प्रशासन ने ढूंढ लिया नमूना  अमर उजाला ब्यूरो  गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कालेज में लापरवाही का सिलसिला रूक नहीं रहा है। गोरखपुर मंडल के चार जिलों से आए 152 नमूने कॉलेज के रिकॉर्ड से गायब हो गए थे।  मामले की जानकारी कमिश्नर तक पहुंची तो उन्होंने सख्ती दिखाते हुए नमूनों को ढूंढने के निर्देश दिए। इसके बाद कॉलेज प्रशासन नमूनों को ढूढ़ने में लग गया। देर शाम बीआरडी प्रशासन को नमूने मिल गए।  इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।  बीआरडी मेडिकल कालेज में मंडल के चारों जिलों से नमूने भेजे जा रहे हैं। इनमें गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज और कुशीनगर शामिल है। इन जिलों में पूल सैंपिलंग भी कराई जा रही है। इसकी वजह से नमूनों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। एक सप्ताह के अंदर चारों जिलों से करीब 31 सौ नमूने बीआरडी में जांच के लिए आ चुके हैं। साथ ही लगातार नमूने भी भेजे जा रहे हैं। इन नमूनों में से 152 की रिपोर्ट नहीं मिली, तो चारों जिलों के सीएमओ ने बीआरडी प्रशासन से संपर्क किया। इसके बाद पता चला कि रिकॉर्ड में सैंपल नहीं है। मामले की जानकारी कमिश्नर तक हुई तो उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को बुलाकर बैठक की। बैठक में जांच के  निर्देश दिए। इस बीच देर शाम बीआरडी में सैंपल मिल गए। इसकी जानकारी कॉलेज प्रशासन ने कमिश्नर को दिए। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।  -------------- नमूने गायब नहीं हुए है। यह प्रक्रियगत चूक थी। इसमें कर्मचारी शिफ्ट बदलने के दौरान नमूनों की एंट्री नहीं किए थे। इसे सुधार लिया गया है। सभी सैंपल मिल गए हैं।  जयंत नार्लिकर, कमिश्नर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed