{"_id":"64a33284b9c1bba2930c4ee8","slug":"15-villages-of-gorakhpur-district-selected-for-state-level-evaluation-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-228815-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: राज्य स्तरीय मूल्यांकन के लिए चुने गए गोरखपुर जिले के 15 गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: राज्य स्तरीय मूल्यांकन के लिए चुने गए गोरखपुर जिले के 15 गांव
Tue, 04 Jul 2023 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 04 Jul 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
- डीएम की ओर से राज्य स्तरीय मूल्यांकन के लिए भेजा गया नाम
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। जिले स्तर पर स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2023 के लिए 15 गांवों का चयन किया गया है। इन गांवों का नाम डीएम कृष्णा करुणेश की ओर से राज्य स्तरीय मूल्यांकन के लिए स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के मिशन निदेशक को भेज दिया गया है।
जिले के 15 गांवों का नाम स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के लिए चयनित करके उसका नाम राज्य स्तर पर भेजने का निर्देश हुआ था। इसमें दो हजार, दो से पांच हजार और पांच हजार से अधिक जनसंख्या वाले पांच-पांच गांवों को शामिल किया जाना था। डीएम ने बताया कि दो हजार की जनसंख्या वाले गांवों में पिपरौली के जंगल दीर्घन सिंह, सरदारनगर ब्लाॅक के करमहा, भटहट ब्लाॅक से औरंगाबाद, सरदारनगर ब्लाॅक के महुअवा बुजुर्ग, चरगांवा के बालापार का चयन किया गया है।
दो से पांच हजार आबादी वाले गांव में खोराबार के छितौना, कैंपियरगंज ब्लाॅक के सरपतहा, मुहम्मदपुर उर्फ जंगल बब्बन, पिपराइच ब्लाॅक के कैथवलिया, खजनी के गोपालपुर गांव को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि पांच हजार से अधिक आबादी वाले गांवों में कौड़ीराम ब्लाॅक के कोठा, भरोहिया के मंगलपुर, कैंपियरगंज के राजपुर, चरगांवा के जंगल धूसड़ और पिपराइच ब्लाॅक के रुद्रापुर का नाम राज्य स्तरीय मूल्यांकन के लिए भेजा गया है।