{"_id":"631310e4011a1a0700667729","slug":"15-thousand-rupees-reward-announced-on-two-fraudsters-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: दो जालसाजों पर 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित, दो लुटेरों पर गैंगस्टर का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: दो जालसाजों पर 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित, दो लुटेरों पर गैंगस्टर का केस दर्ज
Sat, 03 Sep 2022 02:01 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 03 Sep 2022 02:01 PM IST
सार
2016 में संतकबीरनगर के महुली थाना क्षेत्र के हरमैनी निवासी राजेश्वर पांडेय और जंगल मातादीन निवासी अवधेश साहनी पर 2022 में जालसाजी का केस दर्ज किया गया था। दोनों पुलिस के पकड़ से दूर है। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि दोनों आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन
रुपये (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : pixabay
विस्तार
गोरखपुर जिले के शाहपुर थाने में दर्ज जालसाजी के केस में फरार चल रहे दो आरोपियों पर एसएसपी ने 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। दोनों लंबे समय से फरार चल रहे हैं। शाहपुर पुलिस की रिपोर्ट पर एसएसपी ने इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, शाहपुर थाने में 2016 में संतकबीरनगर के महुली थाना क्षेत्र के हरमैनी निवासी राजेश्वर पांडेय और जंगल मातादीन निवासी अवधेश साहनी पर 2022 में जालसाजी का केस दर्ज किया गया था। दोनों पुलिस के पकड़ से दूर है। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि दोनों आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन
दो लुटेरों पर गैंगस्टर का केस दर्ज
शाहपुर पुलिस ने दो शातिर लुटेरों के खिलाफ बृहस्पतिवार को गैंगस्टर की कार्रवाई की है। पुलिस ने पीपीगंज के जंगल कौड़िया निवासी राहुल जायसवाल और पीपीगंज के ही राहुल वर्मा पर गैंगस्टर केस दर्ज किया है। राहुल जायसवाल पर 12 और राहुल वर्मा पर दो मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन