फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   1464 counting personnel will be trained today

गोरखपुर : आज प्रशिक्षित किए जाएंगे 1464 मतगणना कार्मिक

Wed, 10 May 2023 03:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 03:03 AM IST
विज्ञापन
1464 counting personnel will be trained today
गोरखपुर। नगरीय निकाय चुनाव के तहत 13 मई को होने वाली मतगणना को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। आरओ, एआरओ के बाद बुधवार को मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके लिए गोरखपुर विश्वविद्यालय के महाराणा प्रताप परिसर में दो शिफ्ट में 1464 कार्मिकों को बुलाया गया है। इसमें गणना पर्यवेक्षक, गणना सहायक एवं अतिरिक्त गणना सहायक शामिल हैं।
विज्ञापन

पहले शिफ्ट में सुबह नौ बजे से 12 बजे तक तथा दूसरे शिफ्ट में दोपहर बाद दो से शाम पांच बजे तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। नगर निगम में ईवीएम से वोट डाले गए हैं। यहां एक टेबल पर गणना पर्यवेक्षक, दो गणना सहायक एवं एक अतिरिक्त सहायक तैनात किए गए हैं। इसी तरह नगर पंचायतों में एक टेबल पर गणना पर्यवेक्षक, तीन गणना सहायक एवं एक अतिरिक्त गणना सहायक की ड्यूटी लगाई गई है। मतगणना वाले दिन गोरखपुर विश्वविद्यालय में एक तरफ से प्रवेश और दूसरे तरफ से निकासी की व्यवस्था की जाएगी। विश्वविद्यालय के सामने वाली सड़क पर सामान्य वाहनों का संचलन प्रतिबंधित रहेगा। जीत के बाद के प्रत्याशी जुलूस नहीं निकास सकेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed