{"_id":"611503078ebc3e63fa4f8dc4","slug":"144-82-crore-loan-given-to-2224-beneficiaries-in-sbi-mega-credit-camp-at-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसबीआई: मेगा क्रेडिट कैंप में 2224 लाभार्थियों को 144.82 करोड़ का ऋण, सभी बैंकों ने लिया हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसबीआई: मेगा क्रेडिट कैंप में 2224 लाभार्थियों को 144.82 करोड़ का ऋण, सभी बैंकों ने लिया हिस्सा
Thu, 12 Aug 2021 04:46 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 12 Aug 2021 04:46 PM IST
सार
अग्रणी बैंक एसबीआई की ओर से आयोजित मेगा क्रेडिट कैंप में सभी बैंकों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में भारतीय स्टेट बैंक की ओर से आयोजित मेगा क्रेडिट कैंप में 2224 लाभार्थियों को 144.82 करोड़ का ऋण दिया गया। बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार भारतीय स्टेट बैंक (अग्रणी बैंक) की ओर से बैंक रोड स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा परिसर में मेगा क्रेडिट कैंप आयोजित किया गया।
इस शिविर में जनपद के सभी बैंकों ने हिस्सा लिया। विभिन्न शासकीय योजनाओं के अंतर्गत 2224 लाभार्थियों के 144.82 करोड़ के ऋण स्वीकृत कर उन्हें स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। शिविर की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजेश कुमार सिंह ने की। उन्होंने बैंकों को सभी शासकीय योजनाओं में बढ़- चढ़ कर हिस्सा लेने का आह्वान किया ताकि जनपद की अंतिम जनता तक शासकीय योजनाओं का लाभ मिल सके।
इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एसबीआई के उप महाप्रबंधक संजीव कुमार ने कहा कि, शासन द्वारा किए गए निर्देश के अनुसार हम सभी बैंक निरंतर शासकीय योजनाओं में ऋण वितरण का कार्य कर रहे हैं और बैंक की ओर से भविष्य में ऐसे शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
शिविर में पंजाब नैशनल बैंक सहायक महाप्रबंधक संतोष कुमार यादव, एसबीआई की ओर से क्षेत्रीय प्रबंधक मनीष मठपाल, संदीप सिंह पंवार, श्री योगेश श्रीवास्तव, अजय कुमार श्रीवास्तव के अलावा बैंक के मुख्य शाखा प्रमुख मुरली मनोहर, मुख्य प्रबंधक अभिषेक सिंह व के अलावा अग्रणी जिला प्रबंधक श्री रामआधार एवं बैंक के अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।