फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Teenager commits suicide due to molestation in Siddharthnagar

UP Crime: सिद्धार्थनगर में छेड़खानी से आहत किशोरी ने की आत्महत्या, आरोपी तीन महीने से कर रहे थे परेशान

Tue, 12 Jul 2022 04:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 12 Jul 2022 04:35 PM IST
सार

एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसके गांव में ही रहने वाले चार लड़के उसकी 14 वर्षीय बेटी को लगातार परेशान कर रहे थे। तीन महीने से उसके पीछे पड़े हुए थे। घर पर कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी देते थे। लोकलाज के कारण थाने में शिकायत नहीं की।

विज्ञापन
Teenager commits suicide due to molestation in Siddharthnagar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिद्धार्थनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला समाने आया है। यहां जोगिया कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में छेड़खानी से आहत एक किशोरी ने सोमवार देर शाम को फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। आरोपी भी उसी गांव के रहने वाले हैं। पिछले तीन माह से लगातार परेशान कर रहे थे। सोमवार शाम भी उन्होंने दुष्कर्म का प्रयास किया था। इसके बाद किशोरी ने घर आकर फांसी लगा ली। मामले की जानकारी मिलने के बाद एएसपी सहित कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव के निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसके गांव में ही रहने वाले चार लड़के उसकी 14 वर्षीय बेटी को लगातार परेशान कर रहे थे। तीन महीने से उसके पीछे पड़े हुए थे। एक बार घर के मोबाइल पर फोन करके भी उसको भला बुरा कहा था। घर पर कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी देते थे।
विज्ञापन


तहरीर के मुताबिक पिता ने आरोपी लड़कों के घर जाकर शिकायत भी की, पर वह मान नहीं रहे थे। लोकलाज के कारण थाने में शिकायत नहीं की। आरोप है कि सोमवार की शाम को लड़की भाई के साथ दूसरे गांव से वापस घर लौट रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच चारों युवकों ने रास्ते में उसे घेर लिया और गाली गलौज के बाद दुष्कर्म का प्रयास करने लगे। भाई के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। तब तक आरोपी मौके से भाग खड़े हुए। इसके बाद बिटिया किसी तरह से घर आई। रात में कमरे में पहुंचकर उसने छत के कुंडे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की जानकारी के बाद एएसपी सुरेश चंद रावत सहित कई थाने की फोर्स गांव में पहुंच गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में एएसपी ने बताया कि लड़की के पिता की ओर से तहरीर मिली है। आरोपियों की तलाश में कई टीमें लगा दी गई हैं। दोषी किसी भी हालत में बख्शे नहीं जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed