फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   14 policemen of Gorakhpur zone to be honored with DGP honor

डीजीपी सम्मान से नवाजे जाएंगे गोरखपुर जोन के 14 पुलिसकर्मी, एसटीएफ यूनिट भी है शामिल

Mon, 25 Jan 2021 05:50 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 25 Jan 2021 05:50 PM IST
विज्ञापन
14 policemen of Gorakhpur zone to be honored with DGP honor
पुलिस। (सांकेतिक तस्वीरे) - फोटो : iStock
बेहतर काम करके समाज का मदद और पुलिस का नाम बढ़ाने वाले 14 पुलिस कर्मियों को डीजीपी सम्मान से नवाजा गया है। गणतंत्र दिवस पर उनके जिले के पुलिस कप्तान द्वारा उन्हें यह सम्मान दिया जाएगा।
विज्ञापन


इसके अलावा एसटीएफ यूनिट गोरखपुर के इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश को प्रशंसा चिन्ह गोल्ड तथा कांस्टेबल दुर्गेश को प्रशंसा चिन्ह सिल्वर, हेड कांस्टेबल यशवंत सिंह और चालक परशुराम को सराहनीय सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गणतंत्र दिवस के अवसर पर डीजीपी कार्यालय से जारी लिस्ट के मुताबिक गोरखपुर जोन से करीब 14 लोगों को विभिन्न पुरस्कार का सम्मान दिया जाएगा। इसमें सबसे अहम पुरस्कार प्रशंसा चिन्ह गोल्ड एसटीएफ इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश सिंह को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा गोरखपुर साइबर सेल में तैनात कांस्टेबल शशिकांत जायसवाल और शशिशंकर राय को प्रशंसा चिन्ह सिल्वर दिया गया है। सत्य प्रकाश सिंह ने कई अहम खुलासे में अपनी भूमिका निभाई और कई बड़े अपराधियों को गिरफ्तार किया। वहीं दोनों कांस्टेबल ने साइबर जालसाजों पर शिकंजा कसते हुए सैकड़ों लोगों का पैसा उनके खाते में लौटवाने में मदद की।


इन लोगों के अलावा गोरखपुर जोन के गोंडा जिला में तैनात सिपाही अरुण यादव, संतकबीरनगर जिल में तैनात मनीर अहमद, बस्ती जिले में जयहिंद यादव, पंकज यादव, अजय कुमार यादव, आदित्य पांडेय, संतोष यादव तथा देवरिया जिले में तैनात सुधीर कुमार मिश्र, विमलेश सिंह को भी प्रशंसा चिन्ह सिल्वर से नवाजा गया है। गोरखपुर जिले से मोहम्मद हसीन (उपनिरीक्षक, अभिसूचना) और बलराम त्रिपाठी (उपनिरीक्षक, नागरिक पुलिस) को सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed