{"_id":"5f6b394806731b43344c961a","slug":"14-new-covid-19-positive-got-in-maharajganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर में मिले 14 नए कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 363","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर में मिले 14 नए कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 363
Wed, 23 Sep 2020 05:32 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 23 Sep 2020 05:32 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : अमर उजाला।
सिद्धार्थनगर जिले स्वास्थ्यकर्मी, सहित जिले में 14 कोरोना संक्रमित पाए गए। बुधवार को लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया।
विज्ञापन
जिले में अब तक 2971 संक्रमित पाए जा चुके हैं। 2578 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं और 363 लोगों का इलाज चल रहा है। संक्रमण से अब तक 30 लोगों की जान जान जा चुकी है।
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमण का दर तेजी बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक सर्वाधिक पांच संक्रमित बढ़नी ब्लॉक क्षेत्र में पाए गए। इनमें घरुआर और बढनी में दो-दो और ढेबरुआ में एक कोरोना संक्रमित मिला।
विज्ञापन
लोटन के महथावल गांव एक और लोटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित पाया गया। शोहरतगढ़ के पलटा देवी गांव में दो संक्रमित मिले। बांसी के स्थानीय बाजार, इटवा के परसा, खेसरहा के करही बगही, मिठवल के तिघौरवा, नौगढ़ ब्लॉक के एसबीआई शाखा में एक-एक संक्रमित पाए गए।
सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि 14 संक्रमित पाए गए थे। उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। साथ ही संपर्क में आने वालों को सैंपल जांच के लिए भेज दिया गया है।