फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   14 lakh package to Shreya and Harsh of MMMUT

UP News: एमएमएमयूटी के श्रेया और हर्ष को 14 लाख का पैकेज, गोरखपुर का बढ़ाया मान

Wed, 13 Jul 2022 03:12 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 13 Jul 2022 03:12 PM IST
सार

डॉ. द्विवेदी ने बताया कि विश्वविद्यालय में छात्रों को इंडस्ट्री की जरूरत  के मुताबिक तैयार किया जाता है। कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने चयनित छात्रों और ट्रेनिंग प्लेसमेंट सेल को बधाई दी है।

विज्ञापन
14 lakh package to Shreya and Harsh of MMMUT
MMMUT - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) के  विद्यार्थी श्रेया पांडेय और हर्ष वर्मा का चयन प्रतिष्ठित कंपनी हमिंग वेब में 14 लाख रुपये सालाना के पैकेज पर हुआ है। श्रेया कंप्यूटर साइंस व हर्ष इन्फार्मेशन टेक्नालॉजी से बीटेक कर रहे हैं।
विज्ञापन


ट्रेनिंग और प्लेसमेंट अध्यक्ष डॉ. वीके द्विवेदी ने बताया कि एमएमएमयूटी के विद्यार्थियों को 2022-23 सत्र में अब तक 111 ऑफर लेटर प्राप्त हो चुके हैं। इंफोसिस, एसेनचर, मोबीटेक, टीसीएस, हमिंग वेब ने छात्रों का सलेक्शन किया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पिछले सप्ताह समाप्त हुए 2021-2022 प्लेसमेंट सीजन में कुल 1000 से अधिक विद्यार्थियों को ऑफर लेटर मिला। जिनमे कई नामी कंपनियों ने अच्छे पैकेज पर छात्रों का चयन किया। वर्ष 2022 बैच के छह छात्रों को 45 लाख से अधिक व 10 छात्रों को 10 से 30 लाख रुपये का पैकेज मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. द्विवेदी ने बताया कि विश्वविद्यालय में छात्रों को इंडस्ट्री की जरूरत  के मुताबिक तैयार किया जाता है। कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने चयनित छात्रों और ट्रेनिंग प्लेसमेंट सेल को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed