फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   14 FDC banned drugs will be returned to companies

Gorakhpur News: 14 एफडीसी प्रतिबंधित दवाएं कंपनियों को होंगी वापस

Sat, 03 Jun 2023 11:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jun 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
14 FDC banned drugs will be returned to companies

विज्ञापन
ड्रग विभाग ने शुरू की जांच, भालोटिया मार्केट के सिर्फ चार दुकानदारों ने दी स्टॉक की जानकारी
100 से ज्यादा व्यापारी इन दवाओं का हर महीने करते हैं करोड़ों रुपये का कारोबार
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। भारत सरकार की ओर से प्रतिबंधित की गईं 14 फिक्स डोज कंबीनेशन (एफडीसी) दवाएं कंपनियों को वापस करनी होंगी। ड्रग विभाग ने व्यापारियों से प्रतिबंधित दवाओं के स्टॉक की पूरी जानकारी मांगने के साथ ही सभी प्रतिबंधित दवाओं को कंपनियाें को वापस भेजने का निर्देश दिया है। साथ ही चेतावनी दी कि अगर जांच के दौरान किसी भी दुकानदार के पास प्रतिबंधित दवाएं मिलती हैं उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

भारत सरकार द्वारा एफडीसी दवाओं पर प्रतिबंध लगाने के बाद भालोटिया मार्केट के सिर्फ चार दुकानदारों ने स्टॉक की जानकारी दी है। जबकि, 100 से अधिक व्यापारी इन दवाओं का करोड़ों रुपये का व्यापार करते हैं। ऐसे में तत्काल प्रतिबंध लागू होने के बाद इन व्यापारियों के पैसे फंसते नजर आ रहे हैं। ड्रग इंस्पेक्टर जय सिंह ने बताया कि भालोटिया मार्केट के चार व्यापारियों ने जो स्टाॅक की जानकारी दी है उनमें 30 हजार कोडिस्टार कफ सिरप, 500 स्कोरिल सी सिरप, 2400 नियोपार प्लस टैबलेट, 500 लीकुफ है। सभी व्यापारियों को तत्काल स्टॉक की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ ही इन दवाओं को कंपनियों को वापस करने के निर्देश दिए गए हैं। हिदायत दी गई है कि किसी भी दुकान पर ये दवाएं बिकती मिलीं तो दुकानदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उधर, दवा विक्रेता समिति के अध्यक्ष योगेंद्र नाथ दूबे और महामंत्री आलोक चौरसिया ने बताया कि 14 फिक्स डोज कंबीनेशन प्रतिबंधित की गईं हैं। इससे कंपनियों के लगभग 250 से 300 ब्रांड प्रतिबंधित हो गए हैं। इन दवाओं की गोरखपुर में प्रतिदिन की बिक्री लगभग 60 से 70 लाख रुपये की है। कंपनियां सरकार से समय मांग रही हैं। बाजार में बड़ी मात्रा में यह दवाएं मौजूद है। व्यापारियों के करोड़ों रुपये दवाओं में फंसे हैं।
विज्ञापन


----------------------
इन फिक्स डोज कंबीनेशन दवाओं पर लगाया गया है प्रतिबंध

1- निमोसलाइड, पैरासिटामॉल टैबलेट
2- एमाक्सीसिलीन, ब्रोमहेक्सिन
3- फोल्कोडाइन, प्रोमेथाजिन
4-क्लोरफेनिरामाइन नरेट, डेक्स्ट्रोमेथोरफान, गुइफेनेसीन, अमोनियम क्लोराइड, मेंथाल
5-अमोनियम क्लोराइड, ब्रोमहेक्सिन, डेक्सट्रोमेथार्फन
6-क्लोरफेनिरामाइन मैलेट, कोडीन सिरप
7- ब्रोमहेक्सिन, डेक्सट्रोमेथार्फन, अमोनियम क्लोराइड, मेंथाल
8- डेक्स्ट्रोमेथोरफान, क्लोरफेनिरामाइन मैलेट, गुइफेनेसीन, अमोनियम क्लोराइड
9- पेरासिटामाल, ब्रोमहेक्सिन, फिनाइलफ्राइन, क्लोरफेनिरामाइन, गुइफेनेसिन
10- सालबुटामोल, ब्रोमहेक्सिन
11-क्लोरफेनिरामाइन, कोडीन फास्फेट, मेंथाल सिरप
12- फिनाइटोइन, फेनोबार्बिटोन सोडियम
13- अमोनियम क्लोराइड, सोडियम साइट्रेट, क्लोरफेनिरामाइन मैलेट, मेंथाल सिरप
14-सालबुटामोल, हाइड्राक्सी एथिल थियोफिलाइन, ब्रोमहेक्सिन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed