फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   13 lakh will be recovered from the salary of superintending engineers

Gorakhpur News: अधीक्षण अभियंताओं के वेतन से होगी 13 लाख की वसूली

Sat, 17 Jun 2023 12:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jun 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
13 lakh will be recovered from the salary of superintending engineers
73 ट्रांसफर्मरों के जलने के मामले में एमडी ने की कार्रवाई
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम गोरखपुर जोन के देवरिया व कुशीनगर वितरण मंडल के छह वितरण खंड में ओवरलोड से 73 ट्रांसफार्मरों के जलने पर पूर्वांचल एमडी ने सख्त तेवर दिखाए हैं। एमडी ने जवाबदेही तय करते हुए ट्रांसफार्मर की मरम्मत पर आने वाले खर्च की वसूली दोनों मंडलों अधीक्षण अभियंताओं से करने का आदेश दिया है। अब इन दोनों अभियंताओं से करीब 13 लाख की वसूली वेतन से की जाएगी।



जवाबदेही तय करने का यह ऐसा पहला मामला है, इसलिए बिजली निगम में हड़कंप मचा हुआ है। पावर कारपोरेशन ने 20 मई को गोरखपुर जोन के विभिन्न वितरण मंडलों को बजट देकर कहा था कि ओवरलोड ट्रांसफार्मरों को चिह्नित कर उसकी क्षमता तत्काल बढ़ा दें, ताकि गर्मी में उपभोक्ताओं को किसी तरह की कोई दिक्कत न होने पाए। देवरिया व कुशीनगर वितरण मंडलों के अभियंताओं ने इस निर्देश पर कड़ाई से अमल नहीं किया। लिहाजा एक से 10 जून तक भीषण गर्मी में देवरिया, गौरीबाजार, बहरज, कुशीनगर के सेवरही व हाटा में ओवरलोड व अनबैलेसिंग के कारण करीब 73 ट्रांसफार्मर दग गए।
विज्ञापन


वर्कशाप से सूचना मिलने पर चेयरमैन एम देवराज के निर्देश पर पूर्वांचल एमडी ने ट्रांसफार्मरों के जलने पर सख्त नाराजगी जताते हुए दोनों एसई को नोटिस देकर चार दिन में स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मुख्य अभियंता आशु कालिया ने कुशीनगर व देवरिया में ओवरलोड ट्रांसफार्मर के जलने पर दोनों एसई को आरोप पत्र दिया है। इसके साथ ही दोनों से 13 लाख की वसूली करने के निर्देश दिए हैं।

------------------

इन अभियंताओं को मिला आरोप पत्र

अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल-देवरिया-10.65 लाख



अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल-कुशीनगर-2.48 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed