UP News: वोटर लिस्ट को आधार से लिंक करने में लापरवाही पर नपेंगे 13 बीएलओ, DM के निर्देश पर SDM ने की कार्रवाई
कैंपियरगंज विधानसभा में सर्वाधिक 61 हजार से अधिक लोगों ने आधार नंबर दिए जबकि सहजनवां विधानसभा में सबसे कम करीब 11 हजार लोगों ने आधार नंबर बीएलओ को उपलब्ध कराया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बताया आधार नंबर उपलब्ध कराना पूरी तरह से मतदाता की इच्छा पर निर्भर है। इसे किसी भी दशा में सार्वजनिक नहीं किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वोटर लिस्ट को आधार से लिंक करने के काम में लापरवाही पर सदर तहसील के 13 बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) पर कार्रवाई होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम कृष्णा करूणेश के निर्देश पर एसडीएम सदर ने संबंधित विभागाध्यक्षों को पत्र लिखकर इन बीएलओ पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
इनमें से आठ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं जबकि चार शिक्षक व एक शिक्षा विभाग के लिपिक हैं। एसडीएम ने जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र लिखकर राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज के सहायक अध्यापक विश्वदीपक, वकील अहमद, महेश, मो. आसिफ अंसारी व लिपिक रूदल प्रसाद पर कार्रवाई करने को कहा है। इसी तरह, बाल विकास परियोजना अधिकारी नगर व चरगांवा को पत्र लिखकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आराधना नायक, बिन्दु देवी, शैलेंद्र देवी, इंद्रमोहिनी यादव, आशा देवी, शैला तिवारी, गंजू यादव व किरन शर्मा पर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
आधार से नाम लिंक कराने के लिए एक दिन में दो लाख मतदाता आगे आए
गोरखपुर जिले में मतदाता सूची को आधार से लिंक करने में मतदाता रूचि दिखा रहे हैं। 21 अगस्त को लगाए गए विशेष शिविर में एक दिन में ही दो लाख 11 हजार 255 मतदाताओं ने बीएलओ को फार्म छह बी के साथ अपना आधार नंबर सौंपा। निर्वाचन कार्यालय से मिले आंकड़ों के मुताबिक 21 अगस्त तक पांच लाख से अधिक मतदाताओं का आधार नंबर बीएलओ को प्राप्त हो चुका है। इसमें चार लाख 23 हजार 286 ऑफलाइन जबकि एक लाख 658 आवेदन ऑनलाइन प्राप्त हुए हैं।
मतदाता सूची के आधार प्रमाणीकरण के लिए एक अगस्त से अभियान चलाया जा रहा है। गोरखपुर जिले की मतदाता सूची में करीब 35 लाख से अधिक लोगों के नाम दर्ज हैं। एक से 20 अगस्त तक कुल दो लाख 44 हजार 96 मतदाताओं ने ऑफलाइन जबकि 68 हजार 593 लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। 21 अगस्त को सभी बूथों पर विशेष शिविर लगाए गए और इसमें 32 हजार 65 लोगों ने आनलाइन व एक लाख 79 हजार 190 लोगों ने ऑफलाइन आवेदन किया।
कैंपियरगंज विधानसभा में सर्वाधिक 61 हजार से अधिक लोगों ने आधार नंबर दिए जबकि सहजनवां विधानसभा में सबसे कम करीब 11 हजार लोगों ने आधार नंबर बीएलओ को उपलब्ध कराया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बताया आधार नंबर उपलब्ध कराना पूरी तरह से मतदाता की इच्छा पर निर्भर है। इसे किसी भी दशा में सार्वजनिक नहीं किया जाएगा।