{"_id":"644cad84f2768a949e010d48","slug":"13-big-personalities-of-gorakhpur-city-radar-of-income-tax-department-2023-04-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Income Tax Raid: आयकर विभाग की रडार पर हैं गोरखपुर शहर की 13 बड़ी हस्तियां, खंगाली जा रही कुंडली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Income Tax Raid: आयकर विभाग की रडार पर हैं गोरखपुर शहर की 13 बड़ी हस्तियां, खंगाली जा रही कुंडली
Sat, 29 Apr 2023 05:15 PM IST
vivek shukla
रोहित सिंह, गोरखपुर।
रोहित सिंह, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 29 Apr 2023 05:15 PM IST
सार
शोभित मोहन दास शहर में अपार्टमेंट की संस्कृति लेकर आए थे। उस समय उनके सहयोगियों की फर्मों के साथ लेन-देन और व्यापार चलता रहा। इन फर्मों के कर्ताधर्ताओं की सांसें भी थमी हुई हैं। हालांकि, कुछ समय के बाद ( 2013) से फर्में स्वतंत्र होकर काम करने लगीं। ऐसे में इनके बीते व्यावसायिक संबंध वाली फर्मों पर भी आयकर की नजर है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आयकर विभाग की रडार पर शहर के 13 बड़े उद्यमी व कारोबारी हैं। ये वह लोग हैं, जिन पर आयकर विभाग की स्थानीय टीम की नजर थी और पिछले छह महीने से गोपनीय तरीके से इन लोगों की कुंडली टीम खंगाल रही थी। आयकर विभाग की आंतरिक रिपोर्ट में इनमें से ज्यादातर आयकर चोरी करने के संदेह में हैं। आयकर के कार्रवाई के दायरे में ये सभी आ सकते हैं।
विज्ञापन
आयकर विभाग के सूत्रों के मुताबिक एक बड़े समूह के कारखाने और प्रतिष्ठानों की जांच में अब कई फर्मों के तार भी जुड़ते जा रहे हैं। इन फर्मों के बीच हुए आर्थिक कारोबार से भी इनके कर चोरी का संदेह पुख्ता होता जा रहा है। इसके अलावा कुछ बड़ी फर्म भी निशाने पर हैं। बताया जा रहा कि जिनके यहां छापा पड़ा है, ये सभी गैलेंट ग्रुप के एंट्री ऑपरेटर्स और प्रमोटर्स हैं। हालांकि, जांच अभी कब तक चलेगी, ये साफ नहीं है। चर्चा है की अभी तक के छापे में करीब नौ करोड़ रुपए नकद और सोना बरामद हुआ है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर दौरे पर सीएम योगी, गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कर बाबा की पूजा-अर्चना की
विज्ञापन
दरअसल, बुधवार की सुबह से ही आयकर की टीम डेरा जमाए हुए है। जेमिनी गार्डेनिया और पाम पैराडाइज के अपार्टमेंट में टीम ने जाकर दस्तावेज खंगाले हैं और रिकार्ड को सुरक्षित रख लिया है। आयकर की टीम शोभित के पारिवारिक सहयोगी के परिसर में भी गई थी। टीम वहां भी सारे आर्थिक लेन -देन की जांच करने के साथ रिकार्ड सुरक्षित कर रही है।
बिल्डर के सहयोगी व रिश्तेदार पर भी नजरें
शोभित मोहन दास शहर में अपार्टमेंट की संस्कृति लेकर आए थे। उस समय उनके सहयोगियों की फर्मों के साथ लेन-देन और व्यापार चलता रहा। इन फर्मों के कर्ताधर्ताओं की सांसें भी थमी हुई हैं। हालांकि, कुछ समय के बाद ( 2013) से फर्में स्वतंत्र होकर काम करने लगीं। ऐसे में इनके बीते व्यावसायिक संबंध वाली फर्मों पर भी आयकर की नजर है। आयकर की टीम चौरीचौरा इलाके के रहने वाले एक परिवार, जो अब बेतियाहाता में रहता है, के परिसर पर भी गई थी। चर्चा है कि गैलेंट समूह के सरिए के ट्रेडिंग का काम इनके पास ही है।
वहीं, कुछ बड़ी फर्मों ने शहर की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में बड़ी इंट्री मारी है, जो अब अपार्टमेंट और बिल्डर के व्यापार से जुड़ गए हैं। उसे लेकर भी चर्चा चलती रही है। इसके अलावा, टॉवर के काम से ऑटोमोबाइल-कंस्ट्रक्शन और अपार्टमेंट लाइन में आए कुछ बड़े लोगों के नाम भी आयकर टीम के पास पहुंचे हैं। आशंका है कि अगले दो से तीन दिन में आयकर विभाग की टीम कुछ और बड़े संस्थानों के कारोबार की पड़ताल कर सकती है।
वहीं, कुछ बड़ी फर्मों ने शहर की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में बड़ी इंट्री मारी है, जो अब अपार्टमेंट और बिल्डर के व्यापार से जुड़ गए हैं। उसे लेकर भी चर्चा चलती रही है। इसके अलावा, टॉवर के काम से ऑटोमोबाइल-कंस्ट्रक्शन और अपार्टमेंट लाइन में आए कुछ बड़े लोगों के नाम भी आयकर टीम के पास पहुंचे हैं। आशंका है कि अगले दो से तीन दिन में आयकर विभाग की टीम कुछ और बड़े संस्थानों के कारोबार की पड़ताल कर सकती है।