फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   13.5 lakh people of Gorakhpur district registered in e-shram

गोरखपुर: जिले के 13.5 लाख लोगों का ई-श्रम में पंजीकरण, जानिए क्या मिलेगी सुविधा

Mon, 03 Jan 2022 03:12 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 03 Jan 2022 03:12 PM IST
सार

ई-श्रम में पंजीयन कराने के साथ श्रमिकों का हो गया दो लाख का दुर्घटना बीमा, जन आरोग्य योजना के तहत चिकित्सा के लिए प्रति परिवार मिलेंगे पांच लाख रुपये।

विज्ञापन
13.5 lakh people of Gorakhpur district registered in e-shram
सेवा केंद्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साल-2021 के अंतिम दिन तक गोरखपुर जिले के 13.5 श्रमिक ई-श्रम में पंजीकृत हो गए हैं। पंजीयन के साथ ही वे सरकार की तीन योजनाओं के हकदार बन गए हैं।

विज्ञापन


ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण की शुरुआत 26 अगस्त को हुई थी। पोर्टल पर पंजीयन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर रखी गई थी। पंजीयन शुरू होने के अगले दो महीने तक जिले में ई-श्रम पर पंजीयन की रफ्तार धीमी रही, लेकिन इसके बाद श्रम विभाग ने ई-श्रम के बारे में लोगों को जागरूक करना शुरू किया। नतीजा यह रहा कि अंतिम तिथि तक ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिकों की संख्या 13.5 लाख पहुंच गई। अब ये श्रमिक वर्तमान में श्रम मंत्रालय की तीन योजनाओं के पात्र बन गए हैं।

विज्ञापन

इन योजनाओं का मिलेगा लाभ

ई-श्रम पर पंजीयन के बाद श्रमिकों को प्रधानमंत्री दुर्घटना बीमा योजना के तहत दुर्घटना में मृत्यु होने पर दो लाख रुपये की धनराशि का प्रावधान है। दूसरी योजना मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना है। इसके तहत वर्ष में एक बार प्रति परिवार पांच लाख रुपये की धनराशि चिकित्सा के लिए दी जाएगी। इसके अलावा पंजीकृत श्रमिक को जनवरी और फरवरी माह में एक-एक हजार रुपये भरण-पोषण के लिए दिए जाएंगे। इसे आगे बढ़ाए जाने की योजना है। ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिकों के लिए अन्य योजनाएं भी तैयार की जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


उप श्रमायुक्त श्रम विभाग अमित कुमार मिश्रा ने कहा कि 31 दिसंबर तक ई-श्रम पोर्टल पर जिले के लगभग 13.5 लाख श्रमिक पंजीकृत हुए हैं। पंजीयन के बाद इन श्रमिकों को श्रम मंत्रालय की ओर से घोषित योजनाओं का लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed