फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   12th accused arrested in student rape case

Gorakhpur News: छात्रा से दुष्कर्म में 12वां आरोपी गिरफ्तार

Sat, 11 Apr 2026 02:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
12th accused arrested in student rape case
गोरखपुर। चौरीचौरा थाना क्षेत्र में नौवीं की छात्रा से दुष्कर्म और शोषण के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को 12वें आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान थाना क्षेत्र के तिलौली निवासी धर्मराज मौर्या के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

जांच में सामने आया है कि आरोपी धर्मराज भी पीड़िता से लगातार संपर्क में था और उसे बहला-फुसलाकर बुलाने में शामिल था। पुलिस ने यह गिरफ्तारी कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर की है। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने छात्रा को फोन कर मिलने के लिए बुलाया था। बाद में उसे बाइक से मधुबन होटल तक पहुंचाया था।
विज्ञापन

मामले की जांच में सामने आया कि एक नवंबर को सुबह करीब 9 बजे छात्रा अपनी मौसी के घर से आरोपी के बुलावे पर निकली थी। इसी दौरान रास्ते में उसे ऑटो चालक मोनू मिला, जिसने उसे ऑटो में बैठाकर एक निर्माणाधीन मकान में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इसके बाद पीड़िता को अन्य लोगों के संपर्क में लाया गया, जहां किशन सिंह और समीर उर्फ दिलशाद ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में उसे सड़क पर छोड़ दिया गया, जिसके बाद वह किसी तरह रामगढ़ताल क्षेत्र के नौका विहार पहुंची। परिजनों ने छह नवंबर को चौरीचौरा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच के दौरान 23 मार्च को किशोरी को खोजकर मेडिकल परीक्षण कराया, जिसके बाद बयान में उसने पूरी आपबीती बताई। बयान और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस अब तक दो महिलाओं समेत 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। कॉल डिटेल में धर्मराज मौर्या की भूमिका सामने आने के बाद उसे भी गिरफ्तार किया गया।


अब तक 12 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। साक्ष्य और कॉल डिटेल के आधार पर जांच जारी है और जो भी नए नाम सामने आएंगे, उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- ज्ञानेंद्र कुमार, एसपी नॉर्थ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed