{"_id":"6aac531cdc44a5b8ce003f11","slug":"12990-kg-of-poppy-straw-seized-from-a-female-coach-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1454873-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: महिला कोच से 12.990 किलो डोडा-पोस्ता बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: महिला कोच से 12.990 किलो डोडा-पोस्ता बरामद
Fri, 18 Sep 2026 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 18 Sep 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। रेलवे सुरक्षा बल और अपराध आसूचना शाखा की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को गाड़ी संख्या 12556 की जांच के दौरान महिला कोच से 12 किलो 990 ग्राम डोडा-पोस्ता बरामद किया। मादक पदार्थ दो काले पिट्ठू बैग में लावारिस हालत में रखा था। इसकी कीमत करीब 90,930 रुपये बताई गई है।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गोरखपुर, अपराध आसूचना शाखा गोरखपुर क्षेत्र और मुख्यालय की टीम ने गाड़ी की जांच की। महिला कोच संख्या 215004 में दो काले बैग मिले। तलाशी लेने पर दोनों बैगों से 12 किलो 990 ग्राम सूखा डोडा-पोस्ता बरामद हुआ। टीम ने मौके पर बैग के स्वामी की तलाश की लेकिन कोई व्यक्ति सामने नहीं आया। इसके बाद रेलवे सुरक्षा बल ने मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी। बरामद डोडा-पोस्ता की कीमत सात हजार रुपये प्रति किलो के हिसाब से करीब 90,930 रुपये आंकी गई है। कार्रवाई में रेलवे सुरक्षा बल के सहायक उपनिरीक्षक दिनेश यादव समेत जवान, अपराध आसूचना शाखा के निरीक्षक जयंत कुमार समेत कर्मचारी और मुख्यालय की टीम शामिल रही। प्रभारी रेलवे सुरक्षा बल इंस्पेक्टर गिरजेश विश्वकर्मा ने बताया कि लावारिस बैग से डोडा-पोस्ता बरामद हुआ है। मामले में नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।