{"_id":"6a9dd1eff8115a70190f5d0f","slug":"12843-skipped-the-polytechnic-lecturer-exam-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1442532-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: 12 हजार 843 ने छोड़ी पॉलिटेक्निक प्रवक्ता परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: 12 हजार 843 ने छोड़ी पॉलिटेक्निक प्रवक्ता परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। पॉलिटेक्निक प्रवक्ता पद के लिए प्राविधिक शिक्षा अध्यापन परीक्षा रविवार को जिले के 44 केंद्रों पर दो पालियों में संपन्न हुई। परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। प्रत्येक पाली में 19 हजार 496 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। पहली पाली में केवल 6,653 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे जबकि 12,843 ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में 6,639 अभ्यर्थी उपस्थित रहे और 12,857 अनुपस्थित रहे। पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम पांच बजे तक कराई गई। परीक्षा को लेकर केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्रत्येक केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात रहे। इसके अलावा स्टैटिक मजिस्ट्रेटों की भी ड्यूटी लगाई गई थी। परीक्षा के दौरान केंद्रों के अंदर की गतिविधियों पर सीसी कैमरों से नजर रखी गई।
परीक्षा में किसी तरह की गड़बड़ी न हो इसके लिए अधिकारियों ने केंद्रों की निगरानी की। परीक्षा अपर नोडल अधिकारी एवं एडीएम सिटी की देखरेख में संपन्न कराई गई।
अभ्यर्थियों की संख्या के लिहाज से दोनों पालियों में उपस्थिति करीब 34 प्रतिशत ही रही। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के परीक्षा में शामिल नहीं होने से केंद्रों पर भी अपेक्षाकृत कम भीड़ रही। परीक्षा समाप्त होने के बाद प्रशासन ने सभी केंद्रों से परीक्षा संबंधी रिपोर्ट भी ली।