फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   1.25 lakh people will gather in the conference of BJP Scheduled Front

Gorakhpur News: भाजपा अनुसूचित मोर्चा के सम्मेलन में जुटेंगे सवा लाख लोग

Mon, 16 Oct 2023 12:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 16 Oct 2023 12:23 PM IST
विज्ञापन
1.25 lakh people will gather in the conference of BJP Scheduled Front
गोरखपुर। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की अगुवाई में क्षेत्रीय महासम्मेलन 29 अक्टूबर को जिले में प्रस्तावित है। इस सम्मेलन में गोरखपुर क्षेत्र के 12 जिलों के 62 विधानसभा क्षेत्रों से करीब सवा लाख अनुसूचित समाज के लोगों को जुटाने की तैयारी संगठन ने की है। इसके लिए क्षेत्रीय अध्यक्ष ने अनुसूचित जाति से जुड़े पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को जिलेवार जिम्मेदारी दी है। कहा है कि यह सम्मेलन ऐतिहासिक होगा। सम्मेलन 2024 के चुनाव के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन

अनुसूचित जाति महासम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए बांसगांव के सांसद कमलेश पासवान को महराजगंज, कुशीनगर और मऊ जनपद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह पूर्व विधायक रवि सोनकर गोरखपुर महानगर, सलेमपुर की विधायक व प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम गोरखपुर व बस्ती जिला, खजनी के विधायक श्रीराम चौहान देवरिया और बलिया जनपद, कपिलवस्तु के विधायक श्यामधनी राही को संतकबीर नगर, महराजगंज के विधायक जयमंगल कनौजिया को सिद्धार्थनगर, बांसगांव के विधायक डाॅ. विमलेश पासवान को लालगंज और धनघटा के विधायक गणेश चौहान को आजमगढ़ जिले में लगाया गया है। इसी प्रकार अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारियों को भी एक-एक जिले की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

महराजगंज के पूर्व जिलाध्यक्ष परदेशी रविदास गोरखपुर महानगर और गोरखपुर जिला, हरिनाथ सोनकर महराजगंज, पूर्व विधायक काली प्रसाद कुशीनगर, पूर्व विधायक बेचन राम देवरिया, दीपक कुमार बस्ती और सिद्धार्थनगर, अनुराग मझवार संतकबीर नगर, शेषनाथ आचार्य लालगंज, चंदू सरोज आजमगढ़, तिजाराम मऊ और इंद्रदेव प्रसाद बलिया जनपद में महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed