फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   125 buildings inspected in all four zones, notices issued to 65

Gorakhpur News: चारों जोन में 125 भवनों की जांच, 65 को नोटिस

Sun, 23 Nov 2025 01:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
125 buildings inspected in all four zones, notices issued to 65
- वाटरवेज रेस्टोरेंट में लगी आग के बाद जीडीए ने की सख्ती
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। रामगढ़ताल थाना क्षेत्र स्थित वाटरवेज रेस्टोरेंट में पिछले रविवार को लगी आग के बाद जीडीए ने शहर भर में जांच अभियान शुरू कर दिया है। जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन के निर्देश पर गठित संयुक्त टीमें चारों जोन में अस्पतालों, होटलों, रेस्टोरेंट समेत विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच कर रही हैं। अब तक की कार्रवाई में 125 भवनों का निरीक्षण किया जा चुका है, जिनमें अनियमितताएं मिलने पर 65 भवन स्वामियों को नोटिस जारी किया गया है।
गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की जांच में सबसे अधिक मामले आवासीय मानचित्र के विपरीत संचालित हो रही व्यावसायिक भवनों की हैं। पहले दिन जोन एक में 25 भवनों की जांच में 12 को, जोन दो में 30 में से 10 को, जोन तीन में 5 में से 2 को और जोन चार में 25 में से 23 भवन स्वामियों को मौके पर नोटिस जारी किया गया है। इस प्रकार कुल 85 भवनों की जांच में 48 मामलों में तत्काल कार्रवाई हुई।
विज्ञापन

इसी अभियान को आगे बढ़ाते हुए शनिवार को भी संयुक्त टीमों ने शहर के कई इलाकों में निरीक्षण किया। इस दौरान 40 भवनों की जांच की गई और मानचित्र व उपयोग में अनियमितता पाए जाने पर 17 भवन स्वामियों व संचालकों को मौके पर नोटिस थमा दिया गया। प्राधिकरण का कहना है कि बिना मानचित्र स्वीकृति और मानकों के विपरीत निर्माण या उपयोग किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अभियान आगामी दिनों में भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed