{"_id":"69ade1348f9d5c76ca002057","slug":"121-lakh-rupees-and-liquor-stolen-from-a-model-shop-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1250991-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: माडल शॉप का ताला काटकर 1.21 लाख रुपये और शराब चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: माडल शॉप का ताला काटकर 1.21 लाख रुपये और शराब चोरी
Mon, 09 Mar 2026 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 09 Mar 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
- पीपीगंज के सुभाष नगर में देर रात वारदात, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
भगवानपुर। पीपीगंज थाना क्षेत्र में एक माडल शॉप में शुक्रवार रात चोरी हो गई। शटर का ताला काटकर दुकान में घुसे आरोपी 1.21 लाख रुपये नकद और शराब की दो बोतलें चुरा ले गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, पीपीगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 सुभाष नगर मुख्य मार्ग पर स्थित मांडल शॉप में शुक्रवार रात चोरी हुई। आरोपी दुकान के मुख्य दरवाजे का ताला काटकर अंदर घुस गए और गल्ले में रखे करीब एक लाख से अधिक रुपये नकद तथा शराब की दो बोतलें चुरा ले गए। घटना की जानकारी शनिवार सुबह करीब 10 बजे उस समय हुई जब दुकान के सेल्समैन अशोक कुमार दुकान पर पहुंचे। अंदर जाकर देखने पर गल्ले से रुपये गायब मिले। इसके बाद उसने दुकान मालिक गुलाब चंद जायसवाल को सूचना दी। गुलाब चंद ने पीपीगंज पुलिस को तहरीर दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच की और प्राथमिकी दर्ज कर ली। थानाप्रभारी अरुण सिंह का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।