फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   12 lakhs sent to woman bank account matter reached cyber police station

गोरखपुर: अपने बैंक खाते में 12 लाख रुपये देख हैरान रह गई महिला, साइबर थाने में बोली- 'नहीं चाहिए'

Tue, 22 Mar 2022 03:17 PM IST
vivek shukla मान्यता कुशवाहा, गोरखपुर।
मान्यता कुशवाहा, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 22 Mar 2022 03:17 PM IST
सार

साइबर थाना एसओ सुनीता सिंह ने कहा कि महिला के खाते में रुपये आने की जांच की जा रही है। इसकी शिकायत मिली है। शिकायत के मुताबिक अंजान व्यक्ति ने महिला के बैंक खाते में 12 लाख रुपये भेजे हैं। रुपये किसने और क्यों भेजे, इसका पर्दाफाश जल्द ही किया जाएगा।

विज्ञापन
12 lakhs sent to woman bank account matter reached cyber police station
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

आमतौर पर साइबर थाने में लोग अपने गंवाए रुपये वापस कराने की फरियाद लेकर आते हैं, लेकिन सोमवार को एक अलग ही मामला सामने आया। थाने में आई एक महिला की फरियाद थी कि उसके खाते में अंजान बैंक खाते से 12 लाख रुपये आ गए हैं, इसे वापस करा दिया जाए। दरअसल, महिला का अपने पति से भरण-पोषण का विवाद चल रहा है। महिला को डर है कि पति बैंक खाते में रकम भेजकर बचने का प्रयास कर सकता है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, हुमायूंपुर की रहने वाली एक 42 वर्षीय महिला सोमवार को साइबर थाने आईं। थाना प्रभारी को प्रार्थनापत्र दिया और कहा कि बैंक खाते में अनजान जगह से आए 12 लाख रुपये वापस कराने हैं। यह सुनकर प्रभारी चौक गए, फिर प्रार्थनापत्र लिए और पूछा यह कैसे हुआ। इसपर महिला ने बताया कि एक युवक से 2009 में प्रेम विवाह किया था। एक साल बाद ही दोनों अलग हो गए। अब दोनों का केस कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन


इसी बीच मेरे बैंक खाते में दो-दो लाख करके तीन बार में छह लाख रुपये भेजे गए। बाद में कई किस्त में रुपये आए। 21 फरवरी 2022 को फिर दो लाख रुपये बैंक खाते में भेजे गए हैं। यह सब चल रहा था, जिसकी जानकारी नहीं थी। सोमवार को बैंक गई तो पता चला कि बैंक खाते में 12 लाख रुपये हैं। इससे हैरानी हुई। बैंक स्टेटमेंट निकलवाया तो कई बार में धनराशि भेजने की जानकारी हुई। सारी धनराशि किसी एक बैंक खाते से आई हैं, जिसकी जानकारी तक नहीं है। लिहाजा, पुलिस से मदद मांगने आ गई हैं। महिला का कहना था कि बैंक खाते में धनराशि डालकर पति कुछ गड़बड़ कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइबर थाना एसओ सुनीता सिंह ने कहा कि महिला के खाते में रुपये आने की जांच की जा रही है। इसकी शिकायत मिली है। शिकायत के मुताबिक अंजान व्यक्ति ने महिला के बैंक खाते में 12 लाख रुपये भेजे हैं। रुपये किसने और क्यों भेजे, इसका पर्दाफाश जल्द ही किया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed