{"_id":"6ad29c818300354a600b41f5","slug":"12-day-vishnu-mahayajna-ramkatha-and-ramlila-to-be-held-at-the-vishnu-temple-starting-on-the-25th-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1487995-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: विष्णु मंदिर में 25 से 12 दिवसीय विष्णु महायज्ञ, रामकथा और रामलीला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: विष्णु मंदिर में 25 से 12 दिवसीय विष्णु महायज्ञ, रामकथा और रामलीला
विज्ञापन
गोरखपुर। असुरन चौक स्थित विष्णु भगवान मंदिर परिसर में 25 अक्तूबर से पांच नवंबर तक 12 दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। गोरखपुर मानस उत्थान समिति के तत्वावधान में विष्णु महायज्ञ, संगीतमय राम कथा, रामलीला, अखंड हरिनाम संकीर्तन और चार पुराणों का सस्वर पाठ होगा। आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। परिसर में भव्य 21 कुंडीय यज्ञ मंडप तैयार किया गया है। इसके बाहर परिक्रमा मार्ग में जौ, तुलसी और केले के पौधे लगाए गए हैं।
समिति के अध्यक्ष राधेश्याम श्रीवास्तव के हवाले से मीडिया प्रभारी बृजेश मणि मिश्र ने बताया कि 25 अक्तूबर को सुबह 8:30 बजे हनुमान आह्वान के बाद मंगल कलश यात्रा निकाली जाएगी। 26 अक्तूबर से प्रतिदिन सुबह 8:30 बजे यज्ञ और हवन होगा। शाम 4:30 बजे वृंदावन धाम के पंडित हनुमतेश मिश्र संगीतमय राम कथा सुनाएंगे। रात 8:30 बजे से अयोध्या धाम के जनक दुलारी सेवा समिति के कलाकार रामलीला का मंचन करेंगे। पांच नवंबर को पूर्णाहुति के बाद दोपहर 1:30 बजे विशाल भंडारा होगा। आयोजन के दौरान श्रीमद्भागवत, विष्णु, शिव और देवी भागवत पुराण का सस्वर पाठ भी किया जाएगा। महायज्ञ की पूर्णाहुति तक 24 घंटे अखंड हरिनाम संकीर्तन चलता रहेगा।