फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   119 criminals with bounties on their heads are absconding in the zone; the Gorakhpur Range faces a challenge.

Gorakhpur News: जोन में 119 इनामी बदमाश फरार, गोरखपुर परिक्षेत्र चुनौती

Sun, 21 Jun 2026 01:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
119 criminals with bounties on their heads are absconding in the zone; the Gorakhpur Range faces a challenge.
गोरखपुर। अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है लेकिन गोरखपुर जोन में अभी भी 119 इनामी बदमाश पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। इनमें ढाई लाख रुपये से लेकर 10 हजार रुपये तक के इनामी अपराधी शामिल हैं। एडीजी जोन ने फरार इनामी अपराधियों की सूची एसटीएफ को सौंप दी है।
विज्ञापन

अब एसटीएफ और स्थानीय पुलिस मिलकर इनकी तलाश में जुट गई है। गोरखपुर परिक्षेत्र में सबसे ज्यादा 83 इनामी अपराधी फरार चल रहे हैं, जबकि देवीपाटन परिक्षेत्र में 23 और बस्ती परिक्षेत्र में 13 इनामी बदमाश पुलिस के लिए चुनौती बने हुए हैं।
विज्ञापन

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार. गोरखपुर परिक्षेत्र में ढाई लाख रुपये से लेकर 50 हजार रुपये तक के अपराधी फरार हैं। देवीपाटन परिक्षेत्र में एक लाख रुपये से लेकर 50 हजार रुपये तक के इनामी अपराधी फरार हैं। पुलिस इन सभी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीजी जोन ने सभी परिक्षेत्रों के इनामी अपराधियों की जानकारी जुटाकर एसटीएफ को कार्रवाई के लिए सूची उपलब्ध कराई है। अधिकारियों का कहना है कि फरार इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए स्थानीय पुलिस और एसटीएफ के बीच समन्वय बनाकर अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस की प्राथमिकता लंबे समय से फरार चल रहे और गंभीर अपराधों में शामिल इनामी बदमाशों को पकड़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed