फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   118 told body temperature, then stirred

118 बताया शरीर का तापमान, तो मचा हड़कंप

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
118 told body temperature, then stirred
118 बताया शरीर का तापमान, तो मचा हड़कंप थर्मल स्कैनिंग मशीन थी खराब
विज्ञापन
गोरखपुर। सहजनवां में थर्मल स्कैनिंग मशीन खराब होने से रविवार को हड़कंप मच गया। एक एम्बुलेंस चालक और ईएमटी की जांच स्क्रीनिंग की गई तो उसके शरीर का तापमान 118 फारेनहाइट बताने लगा। इस पर वहाँ मौजूद लोग परेशान हो गए।इस बात की जानकारी डॉक्टर को दी गई तो देखा कि मशीन खराब है। वह गलत रीडिंग बता रही है। रविवार को सहजनवां चेक प्वाइंट पर पुलिस के साथ डॉ. रोहित शर्मा की ड्यूटी लगी थी। वह स्कैनर से जांच कर रहे थे। टीम ने लखनऊ की तरफ से आ रहे एम्बुलेंस को रोका। चालक राहुल यादव और हेल्पर निराला कुमार की जांच की। थर्मल स्क्रीनिंग में शरीर का तापमान 118 बताने लगा, जिससे डॉक्टर हैरान हो गए। पुलिस टीम भी सकते में आ गई। इस पर उनकी दोबारा जांच की गई तो रीडिंग बदलाव दिखा।डॉक्टर ने बताया कि टीम के पास सिर्फ एक थर्मल स्कैनर है। जिसका उपयोग पिछले डेढ़ माह से लगातार किया जा रहा है। इसकी वजह से मशीन खराब हो गई है। इसकी जानकारी अधिकारीयो को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed