फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   1,120 water tanks were to be constructed in the district; 700 have been completed.

UP: हर घर 'नल से जल' के लिए चाहिए 600 करोड़, 700 पानी की टंकी बनकर तैयार, 420 पर चल रहा काम

Mon, 06 Jul 2026 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 06 Jul 2026 01:47 AM IST
सार

जिले में जल जीवन मिशन के तहत हर घर को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 1120 पानी की टंकियों का निर्माण गांवों में कराया जाना था। उनमें से 700 टंकियों का निर्माण हो गया है। जो 420 बची हैं उनकी क्या स्थिति है, इसकी समीक्षा की जाएगी। सरकार का लक्ष्य है कि पूरे जनपद में दिसंबर 2027 तक हर घर में नल से शुद्ध पानी पहुंच जाए। इस दिशा में कार्य हो रहा है।

विज्ञापन
1,120 water tanks were to be constructed in the district; 700 have been completed.
पकड़ी दूबे में बनी पानी की टंकी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट 'नल से जल' योजना के तहत हर घर में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए जनपद को अभी छह सौ करोड़ की दरकार है। काम में सुस्ती की शिकायतों पर जल निगम सख्त हो गया है। अब जल निगम अधूरी पानी की टंकियों की समीक्षा कराएगा। समीक्षा के बाद कार्यों में तेजी लाने के लिए निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन


जिले में जल जीवन मिशन के तहत हर घर को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 1120 पानी की टंकियों का निर्माण गांवों में कराया जाना था। उनमें से 700 टंकियों का निर्माण हो गया है। जो 420 बची हैं उनकी क्या स्थिति है, इसकी समीक्षा की जाएगी। सरकार का लक्ष्य है कि पूरे जनपद में दिसंबर 2027 तक हर घर में नल से शुद्ध पानी पहुंच जाए। इस दिशा में कार्य हो रहा है।
विज्ञापन


जल निगम के अनुसार, जितनी भी पानी की टंकी का निर्माण कराया जाना है, उनका काम हो रहा है। जिन गांवों में टंकी का निर्माण नहीं हो रहा है वहां वजहों की जांच कराकर शुरू कराया जाएगा। अधूरे व शुरू नहीं हुए कार्यों की समीक्षा विभाग की ओर से कराई जा रही है। काम होने के बाद एचएनए स्पर्श प्रक्रिया के तहत दिल्ली से सीधा भुगतान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले अधिकारी
जिले में 1120 पानी की टंकी का निर्माण नल से जल योजना के तहत कराया जाना है। कुल 700 का निर्माण हो गया है। कुल 420 टंकियों का निर्माण कार्य चल रहा है। जहां कार्य शुरू नहीं हुए हैं, वहां जल्द ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा। कार्य होने के बाद उसका भुगतान सीधे दिल्ली से एचएनए स्पर्श प्रक्रिया के तहत होगा: अखिलानंद, अधिशासी अभियंता, जल निगम


बोले मंत्री
गोरखपुर जिले में नल से जल योजना के तहत हर घर में शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए पानी की टंकी सहित जो भी निर्माण कार्य कराया जाना है वह हो रहा है। वर्ष 2027 तक सभी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। हर घर में शुद्ध जल पहुंचेगा। बजट की कोई कमी नहीं है। जो कैबिनेट में पास है वह हर कार्य कराया जाएगा। सारथी ऐप पर हर स्थिति की जानकारी दी गई है। जिस गांव के बारे में किसी को जानना है वह ऐप से जान सकता है: स्वतंत्रदेव सिंह, मंत्री, जल शक्ति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed