फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   1100 students got campus placement in the last session and 1022 students in the session 2021-22

एमएमएमयूटी : लगातार दूसरे वर्ष 1000 से अधिक छात्रों को प्लेसमेंट, आईटी की छात्रा को 45 लाख का पैकेज

Sun, 17 May 2026 02:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
1100 students got campus placement in the last session and 1022 students in the session 2021-22
आस्था गुप्ता, एमएमएमयूटी।
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने छात्रों को प्लेसमेंट दिलाने के मामले में फिर बड़ी सफलता हासिल की है। वर्तमान सत्र में अब तक कुल 1003 छात्र-छात्राओं को प्लेसमेंट मिल चुका है। लगातार दूसरे वर्ष यहां के छात्रों को एक हजार से अधिक प्लेसमेंट ऑफर मिले हैं।
विज्ञापन

एमएमएमयूटी के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के चेयरमैन प्रो. वीके द्विवेदी ने बताया कि इस सत्र में करीब 100 से अधिक राष्ट्रीय व बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने प्लेसमेंट ड्राइव में हिस्सा लिया। इनमें विभिन्न कंपनियों में एक हजार से अधिक छात्रों का चयन हुआ है। पहली बार 2021-22 में विश्वविद्यालय ने प्लेसमेंट के मामले में एक हजार के जादुई आंकड़े को छुआ था। तब 1022 छात्रों को प्लेसमेंट मिला था।
विज्ञापन



आईटी की छात्रा को अमेजन में मिला 45 लाख का पैकेज
आईटी शाखा की छात्रा आस्था गुप्ता को अमेजन कंपनी में 45 लाख रुपये का पैकेज मिला है। यह इस संयुक्त रूप से इस सत्र का सर्वाधिक पैकेज है। इससे पहले कंप्यूटर साइंस की छात्रा इप्शिता गुप्ता को भी अमेजन में 45 लाख का पैकेज मिला है। आस्था मूल रूप से लखनऊ के महाराजा अग्रसेन नगर की रहने वाली हैं। सातवें सेमेस्टर की पढ़ाई के दौरान उन्हें अमेजन में 1.10 लाख रुपये के मासिक स्टाईपेंड पर इंटर्नशिप मिली थी। अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए उनका चयन अब सॉफ्टवेयर डेवलपर इंजीनियर-1 के पद पर बंगलूरू के लिए हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन



11 छात्र-छात्राओं को पब्लिक सेक्टर कंपनियों में प्लेसमेंट
केमिकल इंजीनियरिंग की स्नेहा जायसवाल का चयन इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड में 20.10 लाख के पैकेज पर हुआ है। उन्हें मैनेजमेंट ट्रेनी के पद पर चयन किया गया है। बरेली के लक्ष्मीपुरम फेज-2 वीर सावरकर नगर की रहने वाली हैं। केमिकल इंजीनियरिंग विभाग से इतना बड़ा पैकेज पाने वाली वह विभाग की पहली छात्रा हैं।



10 छात्रों का भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में चयन
सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने इस वर्ष भी प्लेसमेंट ड्राइव किया। उसका परिणाम आ गया है। इसके तहत कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग शाखा के कुल 10 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। उन्हें 12.5 लाख के वार्षिक पैकेज पर नियुक्ति मिली है। इसके अलावा टाटा पावर में 15 छात्रों को 7.2 लाख के पैकेज पर प्लेसमेंट मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed