फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   11 people injured in rupee transactions in Deoria

देवरिया: रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, 11 लोग घायल

Tue, 15 Dec 2020 05:50 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Tue, 15 Dec 2020 05:50 PM IST
विज्ञापन
11 people injured in rupee transactions in Deoria
मौके पर जुटे लोग। - फोटो : अमर उजाला।

देवरिया जिले में नूनखार गांव में रुपये के लेनदेन में सोमवार की देर रात मारपीट हो गई। दोनों पक्ष से 11 लोग घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पीआरबी टीम को देख सभी भाग निकले। मंगलवार सुबह फिर थाने के पास दोनों पक्ष आपस में गए। लोगों के हस्तक्षेप और पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


नूनखार गांव निवासी लखीचंद बांसफोड़ ने बीरपुर निवासी कमलेश बांसफोड़ को 2018 में पचास हजार रुपये उधार दिए थे। आरोप है कि रुपये मांगने पर कमलेश विवाद करने लगता है। सोमवार की सुबह कमलेश के घर के दो लड़के दीपक और सोनू स्थानीय चौराहे पर दिखाई दिए। लखीचंद दोनों को घर लेता गया।
विज्ञापन


जानकारी होने पर बीरपुर से सोमवार की देर रात कमलेश पक्ष से महिला और पुरुष टेंपो से नूनखार पहुंचे और दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान लखीचंद, सुरेश, गुड्डी, प्रेमशीला, सज्जन घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमलेश का कहना है कि लड़कों को पकड़ कर ले जाने की सूचना मिलने पर वह लोग रुपये लेकर छुड़ाने गए थे। इसी दौरान उन लोगों पर हमला बोल दिया गया। उसके अलावा पत्नी लक्ष्मीना देवी, धर्मेंद्र, दीपक, सोनू और रंभा घायल हो गईं। रुपये भी नहीं मिले। मंगलवार सुबह जब दोनों पक्ष तहरीर देने पहुंचे तो थाने के बाहर फिर से भिड़ गए और मारपीट करने लगे।


स्थानीय लोगों के बीच-बचाव करने और पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने सज्जन सहित दो लोगों को हिरासत में ले लिया। एसओ मुकेश कुमार मिश्र ने बताया कि रुपये के लेनदेन में विवाद हुआ है। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed