फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   1059 youth got jobs in employment fair

Gorakhpur News: रोजगार मेले में 1059 युवाओं को मिली नौकरी

Sat, 23 Dec 2023 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 23 Dec 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
1059 youth got jobs in employment fair
राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (नाइलिट) द्वारा आयोजित रोजगार मेला में र
नाइलिट के मेगा रोजगार मेले में 27 कंपनियों ने किया प्रतिभाग
विज्ञापन

3140 बेरोजगारों ने नौकरी के लिए कराया था पंजीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (नाइलिट) में पर शुक्रवार को मेगा रोजगार मेले का आयोजन किया गया। 27 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने योग्य युवाओं का चयन किया। मेले में 3140 युवाओं ने पंजीकरण कराया था। इसमें 1059 का विभिन्न कंपनियों में चयन हुआ।

रोजगार मेले में शामिल होने के लिए सुबह से ही युवक और युवतियां एमएमएमयूटी के पास स्थित नाइलिट पहुंचने लगे। युवाओं को दिक्कत न हो इसे ध्यान में रखते हुए कंट्रोल रूप स्थापित किया गया था। इसके अलावा कंपनियों के लिए अलग-अलग स्टाल बनाए गए थे। आयोजक स्पीकर के माध्यम से युवाओं को रोजगार मेले में आई कंपनियों एवं उनकी आवश्यकता की जानकारी दे रहे थे।
विज्ञापन


मेले का उद्घाटन एमएमएमयूटी के कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने नाइलिट के निदेशक डॉ. धर्मेंद्र कुमार मिश्र, नाइलिट के प्रभारी संजय कुमार सिंह एवं संयुक्त निदेशक निशांत त्रिपाठी के साथ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि यह आयोजन छात्रों को उत्कृष्ट कॅरिअर के अवसरों तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए नाइलिट की प्रतिबद्धता का एक प्रमाण है। नाइलिट के निदेशक डॉ. डीके मिश्रा ने कहा कि रोजगार मेले का आयोजन भारत की युवा शक्ति को रोजगार देकर सशक्त करने के लिए किया गया है।

----
दो से पांच लाख का मिला पैकेज

रोजगार मेले में देश की 27 कंपनियां शामिल हुईं। इसमें पेटीम, टेक महिंद्रा, जस्ट डायल, लावा इंटरनेशनल लिमिटेड, डिक्सॉन टेक्नोलॉजी लिमिटेड, कोड्स जेस्चर, योकोहामा, सिद्धि इनफोनेट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, अर्बन मनी आदि शामिल रहीं। रोजगार मेले में कुल 3140 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था जिसमें से 2339 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार दिया। विभिन्न कंपनियों में दो से पांच लाख का पैकेज पर चयन किया गया। चयन होने वाले अभ्यर्थियों की योग्यता इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक, परास्नातक और बी-टेक, नाइलिट ''''ओ''''/''''ए'''' लेवल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed