{"_id":"6a287e821c30c1bd7f0437dd","slug":"10230-candidates-were-absent-on-the-second-day-of-the-constable-recruitment-exam-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1348972-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सिपाही भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन 10,230 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सिपाही भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन 10,230 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित
विज्ञापन
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन जिले के 44 परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। कड़े सुरक्षा इंतजाम और निगरानी के बीच आयोजित परीक्षा में किसी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली। पहली और दूसरी पाली मिलाकर कुल 38,928 अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होना था, जिनमें 10,230 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
पहली पाली (सुबह 10 से 12 बजे) में 19,464 में से 14,316 अभ्यर्थी उपस्थित व 5,148 अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली (दोपहर तीन से शाम पांच बजे) में 19,464 में से 14,382 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 5,082 गैरहाजिर रहे। परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरे दिन सक्रिय रहा। डीआईजी डॉ. एस. चनप्पा, एसएसपी डॉ. कौस्तुभ और एसपी सिटी निमिष पाटील ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया।
-- -
सिपाही भर्ती परीक्षा के बाद शहर में बढ़ा यातायात दबाव, स्टेशन-बस अड्डों पर रही भीड़
गोरखपुर। सिपाही भर्ती परीक्षा की दोनों पालियों के समापन के बाद शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर यातायात का दबाव अचानक बढ़ गया। परीक्षा केंद्रों से बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के एक साथ बाहर निकलने के कारण कई स्थानों पर जाम की स्थिति बन गई, जिससे कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए यातायात पुलिस और स्थानीय थानों की पुलिस ने मोर्चा संभाला। पुलिसकर्मियों ने तैनाती बढ़ाकर वाहनों का संचालन सुचारु कराया और जाम की स्थिति को धीरे-धीरे सामान्य किया। शहर के व्यस्त चौराहों पर पुलिस लगातार सक्रिय रही, जिससे यातायात व्यवस्था बहाल हो सकी।
इस दौरान बाहरी जिलों और प्रदेशों से आए अभ्यर्थियों की बड़ी संख्या के कारण रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर दिनभर भीड़ बनी रही। परीक्षा देकर लौटने वाले अभ्यर्थियों के साथ-साथ अगले दिन की परीक्षा में शामिल होने पहुंचे अभ्यर्थियों की वजह से यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में काफी अधिक देखी गई। रेलवे स्टेशन पर भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल और रेलवे सुरक्षा बल की तैनाती की गई। यात्रियों की सुविधा के लिए लगाए गए हेल्प डेस्क पर पुलिसकर्मी अभ्यर्थियों को ट्रेन समय, प्लेटफॉर्म और अन्य आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराते रहे। प्रशासन ने भीड़ प्रबंधन और यातायात नियंत्रण को लेकर लगातार निगरानी बनाए रखी।