फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   101 new Corona positive got in Deoria

देवरिया में स्टाफ नर्स समेत 101 की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 972

Fri, 11 Sep 2020 07:53 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Fri, 11 Sep 2020 07:53 PM IST
विज्ञापन
101 new Corona positive got in Deoria
corona - फोटो : पीटीआई

देवरिया में सतर्कता के बाद भी कोरोना संक्रमितों का आकंड़ा बढ़ रहा है। शुक्रवार को 101 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसमें लोकनिर्माण विभाग के दो मेठ और स्वास्थ्यकर्मी शामिल हैं। भागलपुर पीएचसी और तरकुलवा सीएचसी को सील कर दिया गया है। जिले में संक्रमितों की संख्या 4909 हो गई है। जबकि अब तक 52 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव मरीजों की संख्या 972 रह गई है।

विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग में कार्यरत दो मेठ की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इनकी तैनात कार्यालय में थी। इनके संपर्क में रहने वाले कर्मचारियों की चिंता बढ़ गई है। सभी को कोरोना जांच कराने का निर्देश दिया गया है। भागलपुर पीएचसी पर एक एएनएम और एक स्टाफ नर्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके पूर्व भी यहां के कई स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित हो चुके हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पीएचसी को सील कर दिया गया है। तरकुलवा सीएचसी पर तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। देवरिया शाखा के एक्सिस बैंक के दो कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शहर के भुुजौली कालोनी के एक, न्यू कालोनी के एक, नाथनगर के एक,सकरापार के दो, पथरहट के दो, पैकौली के एक, देवरिया खास के एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि जिन अस्पतालों पर संक्रमित मिले हैं। उन्हें सील करा दिया गया है। बिना लक्षण वाले संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं। इनका उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed