{"_id":"649d49863ae4bf26af0ebe6a","slug":"1001-became-ineligible-in-pradhan-mantri-awas-yojana-2023-06-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने उठाया था मुद्दा: प्रधानमंत्री आवास योजना में 1001 हो गए अपात्र, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने उठाया था मुद्दा: प्रधानमंत्री आवास योजना में 1001 हो गए अपात्र, जांच शुरू
Thu, 29 Jun 2023 02:36 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी जंगल कौड़िया।
संवाद न्यूज एजेंसी जंगल कौड़िया।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 29 Jun 2023 02:36 PM IST
सार
विधायक कैंपियरगंज फतेह बहादुर सिंह ने कहा कि क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों के पास अपना घर हो और सभी खुशहाल हों, लेकिन इतनी अधिक संख्या में लोग अपात्र घोषित हो गए। इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सत्र 2022-23 में सत्यापन के दौरान जंगल कौड़िया और भरोहिया ब्लॉक के 1001 लोगों को अपात्र घोषित करने के मामले की जांच शुरू हो गई है। कैंपियरगंज के विधायक फतेह बहादुर सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसे लोक लेखा समिति की बैठक में उठाया था।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, जंगल कौड़िया और भरोहिया ब्लाक के गांवों में प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने वाले 1001 आवेदकों को अपात्र घोषित कर दिया गया। इस मामले में ग्रामीणों ने विधायक फतेह बहादुर सिंह ने मिलकर उनको समस्या से अवगत कराया। ग्रामीणों की शिकायत पर विधायक ने 29 मई को लोक लेखा समिति की बैठक में मामला उठाया। जांच कराकर जांच आख्या से समिति को अवगत कराने की उनकी अपेक्षा के बाद अधिकारियों ने तेजी दिखाई है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: गलत संगत में भटके रास्ता: इश्क तो कहीं दौलत के नशे में जीवन तबाह कर रहे ये रंगबाज, प्यार में बन गए कातिल
विज्ञापन
सात जून को समिति के आदेश पर बीडीओ जंगल कौड़िया ने 21 जून को सभी सचिवों और जंगल कौड़िया ब्लॉक के सेक्टर प्रभारी को जांच का निर्देश दिया। उन्होंने सात दिन में जांच करके उपरोक्त प्रकरण की आख्या सेक्टर प्रभारी से सत्यापित कराकर सूची कार्यालय में प्रस्तुत करने को कहा था। लेकिन अभी तक जांच पूरी नहीं हो सकी है।
इस संबंध में खंड विकास अधिकारी आफताब अहमद ने बताया आवास योजना में कई मापदंड होते हैं। क्यों इतने अधिक लोग अपात्र हो गए, इसकी जांच कराई जा रही है। जल्द ही रिपोर्ट सौंप दी जाएगी।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस रहेगी निरस्त, बदला शेड्यूल
विधायक कैंपियरगंज फतेह बहादुर सिंह ने कहा कि क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों के पास अपना घर हो और सभी खुशहाल हों, लेकिन इतनी अधिक संख्या में लोग अपात्र घोषित हो गए। इसकी जांच कराई जा रही है। इस प्रकरण में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसकी शिकायत शासन में जाएगी।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस रहेगी निरस्त, बदला शेड्यूल
विधायक कैंपियरगंज फतेह बहादुर सिंह ने कहा कि क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों के पास अपना घर हो और सभी खुशहाल हों, लेकिन इतनी अधिक संख्या में लोग अपात्र घोषित हो गए। इसकी जांच कराई जा रही है। इस प्रकरण में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसकी शिकायत शासन में जाएगी।