फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   100 bed girls hostel will be built in medical college

Gorakhpur News: मेडिकल कॉलेज में बनेगा 100 बेड का गर्ल्स हॉस्टल

Sun, 15 Oct 2023 02:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Oct 2023 02:29 AM IST
विज्ञापन
100 bed girls hostel will be built in medical college
गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग की छात्राओं के लिए 100 बेड का नया हॉस्टल बनाया जाएगा। चार मंजिला इस हॉस्टल के निर्माण पर करीब 20 करोड़ रुपये खर्च आएगा। निर्माण को मंजूरी मिल गई है, बजट मिलते ही कार्य शुरू हो जाएगा। इस हॉस्टल के बन जाने से बाहर किराए का कमरा लेकर रहने वाली छात्राओं को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज परिसर में ही नर्सिंग कॉलेज का भी भवन है। इसमें अभी तीसरे बैच की पढ़ाई हो रही है। करीब 70 छात्राएं पढ़ रही हैं। लगभग 20 छात्राओं को परिसर में ही कमरा मिला है, जबकि 50 छात्राओं को बाहर किराए का कमरा लेकर रहना पड़ता है। परिसर में 100 बेड का एक हॉस्टल निर्माणाधीन है। इसके अलावा 100 बेड के एक और हॉस्टल के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। चार मंजिला इस भवन के निर्माण पर करीब 20 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसका निर्माण एक साल में पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

नर्सिंग कॉलेज की प्रधानाचार्य अलका सक्सेना ने बताया कि हॉस्टल निर्माण को लेकर प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है। कार्यदायी संस्था भी नामित की जा चुकी है। हॉस्टल बनने से नर्सिंग की छात्राओं को परिसर में ही रहने का स्थान मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रामा सेंटर व क्रिटिकल केयर यूनिट के लिए नहीं मिल रही जमीन
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के अधीन 100 बेड का क्रिटिकल केयर यूनिट और 100 बेड का ट्रामा सेंटर बनाया जाना है। एक साल पहले प्रस्तावित इन दोनों विंग के लिए अभी जमीन नहीं मिल सकी है। इनके निर्माण के लिए कम से कम 10 एकड़ जमीन चाहिए। मेडिकल कॉलेज के सिविल इंजीनियर बलवीर ने बताया कि दोनों भवन निर्माण के लिए जमीन मेडिकल कॉलेज से 5 किलोमीटर के दायरे में होना चाहिए। इसके अलावा वहां तक आने-जाने का सुगम मार्ग भी जरूरी है। जमीन के लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन की तरफ से जिलाधिकारी को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed