{"_id":"6afcc2a26dfb8fe0fa0b78de","slug":"10-years-of-rigorous-imprisonment-for-a-rape-convict-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1522089-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की कठोर कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की कठोर कैद
Wed, 18 Nov 2026 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 18 Nov 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। पीपीगंज क्षेत्र में वर्ष 2024 में हुए दुष्कर्म के मामले में दोष सिद्ध होने पर अदालत ने अभियुक्त को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 30 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।
अपराधियों को सजा दिलाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन कनविक्शन के तहत पुलिस की पैरवी से यह सजा हुई। अपर सत्र न्यायाधीश/त्वरित न्यायालय प्रथम की अदालत ने सुनवाई के बाद पीपीगंज थाना क्षेत्र के कल्यानपुर टोला चरकहवा निवासी रामहरि निषाद को दोषी करार दिया। उसे भारतीय दंड संहिता की धारा 376(2) और 506 के तहत दोषी पाया गया। अभियोजन पक्ष की ओर से सहायक जिला शासकीय अधिवक्ताओं ने पैरवी की।