{"_id":"6a063afbda554be2ba058776","slug":"10-members-of-a-family-fell-ill-after-eating-maggi-and-watermelon-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1321552-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मैगी और तरबूज खाने के बाद एक परिवार के 10 लोग बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मैगी और तरबूज खाने के बाद एक परिवार के 10 लोग बीमार
विज्ञापन
गोरखपुर। बेलीपार थाना क्षेत्र के मलाव गांव में मैगी और तरबूज खाने के बाद एक ही परिवार के 10 लोग बृहस्पतिवार भोर में फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए। उल्टी, दस्त और सांस लेने में परेशानी से परिवार में अफरा-तफरी मच गई। हालत बिगड़ने पर सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, गांव निवासी बैजनाथ पांडेय (78), उनके भाई अमरनाथ पांडेय (65) और परिवार के अन्य सदस्यों ने बुधवार शाम को पहले गांव की दुकान से मंगाकर मैगी खाई थी। इसके कुछ देर बाद साइकिल से तरबूज बेच रहे एक व्यक्ति से तरबूज खरीदकर खाया। बृहस्पतिवार भोर में तीन बजे परिवार के लोगों को अचानक उल्टी और दस्त शुरू हो गया। कुछ लोगों को सांस लेने में भी तकलीफ होने लगी। परिजनों ने पहले गांव में ही एक झोलाछाप से इलाज कराया लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद सभी मरीजों को कौड़ीराम के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां भी तबीयत लगातार बिगड़ती देख डॉक्टरों ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बीमार लोगों में बैजनाथ पांडेय, अमरनाथ पांडेय, शैल कुमारी (58), अंशु पांडेय (26), पूर्णिमा पांडेय (25), वेदांत पांडेय (3), हन्नू (2), नेहा पांडेय, रिश्तेदार जगदीश दुबे तथा खजनी थाना क्षेत्र के पिपरा बनवारी निवासी सौरभ त्रिपाठी शामिल हैं। जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बीके सुमन ने बताया कि सभी मरीजों को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। फिलहाल सभी की हालत खतरे से बाहर है। डॉक्टरों के अनुसार दो दिन के भीतर सभी मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।