{"_id":"610baeef861a36478439d787","slug":"10-lakh-cubic-meter-of-silt-will-be-removed-in-ramgarh-taal","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: बढ़ेगी रामगढ़ताल की खूबसूरती, निकाली जाएगी 10 लाख घन मीटर गाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: बढ़ेगी रामगढ़ताल की खूबसूरती, निकाली जाएगी 10 लाख घन मीटर गाद
Thu, 05 Aug 2021 02:57 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 05 Aug 2021 02:57 PM IST
सार
ताल से गाद निकालने के लिए एनएमसीजी को दो साल पहले भेजा गया है प्रस्ताव, जल्द मंजूर होने की उम्मीद
विज्ञापन
रामगढ़ताल।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में रामगढ़ताल का पानी अब और साफ हो सकेगा। ताल से गाद निकालकर उसे और गहरा करने के लिए गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने कवायद शुरू कर दी है। दो साल पहले नेशनल मिशन फार क्लीन गंगा (एनएमसीजी) को भेजा गया प्रस्ताव मंजूर होने के बाद ताल से करीब 10 लाख घन मीटर गाद निकाली जाएगी। इससे ताल डेढ़ से दो मीटर तक और गहरा हो जाएगा।
करीब दो साल पहले रामगढ़ताल को साफ करने एवं सुंदरीकरण के कुछ कार्यों के लिए प्रस्ताव बनाकर एनएमसीजी को भेजा गया था। प्रस्ताव वहां लंबित है। गोरखपुर के कमिश्नर रवि कुमार एनजी ने इस संबंध में एनएमसीजी में बात की है।
रामगढ़ताल से जो गाद निकाली जाएगी, उसके प्रबंधन पर भी जीडीए ने फैसला कर लिया है। सहारा इस्टेट की बाउंड्री की ओर से इस गाद को डाला जाएगा और इस पर ताल किनारे नेकलेस रिंग रोड का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने कहा कि रामगढ़ताल को साफ करने के लिए करीब 350 करोड़ रुपये का प्रस्ताव पहले ही एनएमसीजी को गया है। जल्द ही इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की उम्मीद है। इस बजट से करीब 10 लाख घन मीटर गाद निकल सकेगी। इससे ताल के चारों तरफ नेकलेस रिंग रोड का निर्माण हो सकेगा।