{"_id":"6aa46efa8ed0279bd3032d3e","slug":"10-kg-gas-cylinders-will-also-be-available-in-the-city-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1448328-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: शहर में भी मिलेगा 10 किलो का गैस सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: शहर में भी मिलेगा 10 किलो का गैस सिलिंडर
Sat, 12 Sep 2026 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 12 Sep 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। एचपी गैस का 10 किलो का सिलिंडर अब शहर में भी उपलब्ध होगा। इसके लिए एचपी गैस की नई डिजिटल पहल नव्या के साथ 10 किलो के सिलिंडर की सेवा का शुभारंभ शहर की एक गैस एजेंसी पर किया गया। शुभारंभ के दौरान ग्राहकों को 10 किलो के सिलिंडर की सुविधा और एचपी गैस की डिजिटल सेवा नव्या के बारे में जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य ग्राहकों को जरूरत के अनुसार गैस सिलिंडर उपलब्ध कराने के साथ ही सेवाओं को आसान और तेज बनाना है। कार्यक्रम में एचपी गैस के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक राकेश भारती, सेल्स ऑफिसर प्रवीण शर्मा और विपणन अधिकारी शिशिर दुबे समेत कंपनी के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि 10 किलो का सिलिंडर शहर के ग्राहकों के लिए सुविधाजनक विकल्प होगा। इस दौरान उपस्थित लोगों ने नई सुविधा की सराहना की।
विज्ञापन