{"_id":"5fb66b0f1105907fec4ed66a","slug":"10-corona-positive-got-in-siddharth-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर में मिले 10 कोरोना संक्रमित, एक्टिव मरीज हुए 80","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर में मिले 10 कोरोना संक्रमित, एक्टिव मरीज हुए 80
Thu, 19 Nov 2020 06:25 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 19 Nov 2020 06:25 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर जिले में 10 कोरोना संक्रमित पाए गए। गुरुवार को लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया।
विज्ञापन
जिले में अब तक 3872 संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 3744 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 80 लोगों का इलाज चल रहा है और 49 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला रुक नहीं रहा है।
विज्ञापन
प्रतिदिन कोरोना मरीज पाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक सर्वाधिक 10 संक्रमित नौगढ़ ब्लॉक क्षेत्र में पाए गए। इनमें एक इलेक्ट्रॉनिक शॉप और बाइक शोरूम में छह संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन
बढ़नी के दुधवनिया बुजुर्ग गांव में एक संक्रमित पाया गया। बर्डपुर के महादीह गांव में एक संक्रमित पाया गया। मिठवल अंसार गांव में एक संक्रमित पाया गया। इसके अलावा एक अन्य संक्रमित मिला।
सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि 10 संक्रमित पाए गए थे, उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया। साथ ही संपर्क में आने वालों के सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए।