फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, 108-year-old KL Gupta becomes president of the NE Railway Workers'. news in hindi.

Gorakhpur News: 108 साल के केएल गुप्ता पहली बार बने एनई रेलवे मजदूर यूनियन के अध्यक्ष, 65 बार रहे महामंत्री

Mon, 29 Dec 2025 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 29 Dec 2025 12:32 AM IST
सार

केंद्रीय कार्यकारिणी में विश्वनाथ सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है जबकि उपाध्यक्ष पद पर अनिल कुमार द्विवेदी, हरिश्चंद्र यादव एवं अतुल कुमार सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई। महामंत्री पद पर बसंत लाल चतुर्वेदी तथा संयुक्त महामंत्री पद पर ओमकार नाथ सिंह और दिलीप कुमार धर दुबे को चुना गया, जबकि एक पद रिक्त रखा गया।

विज्ञापन
In Gorakhpur, 108-year-old KL Gupta becomes president of the NE Railway Workers'. news in hindi.
कर्मचारी नेता केएल गुप्ता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पूर्वोत्तर रेलवे मजदूर यूनियन का 65वां वार्षिक अधिवेशन रविवार को बरेली, इज्जतनगर में हुआ। अधिवेशन में केंद्रीय कार्यकारिणी के नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। 108 साल के केएल गुप्त पहली बार यूनियन के अध्यक्ष चुना गया, वे इसके पहले 65 बार महामंत्री रहे चुके हैं। केंद्रीय कार्यकारिणी में इस बाद निवर्तमान अध्यक्ष बसंत लाल चतुर्वेदी को महामंत्री चुना गया।

विज्ञापन


केंद्रीय कार्यकारिणी में विश्वनाथ सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है जबकि उपाध्यक्ष पद पर अनिल कुमार द्विवेदी, हरिश्चंद्र यादव एवं अतुल कुमार सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई। महामंत्री पद पर बसंत लाल चतुर्वेदी तथा संयुक्त महामंत्री पद पर ओमकार नाथ सिंह और दिलीप कुमार धर दुबे को चुना गया, जबकि एक पद रिक्त रखा गया।
विज्ञापन


इसी प्रकार सहायक मंत्री पद पर एनबी सिंह एवं आरएन गर्ग, संगठन मंत्री के रूप में दीपक कुमार, मनोज कुमार सिंह एवं रामनगीना भट्ट को मनोनीत किया गया। कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी विनय कुमार श्रीवास्तव को सौंपी गई। अधिवेशन के दौरान संगठन की मजबूती, कर्मचारियों के हितों और भविष्य की कार्ययोजनाओं पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में यूनियन पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed